दौड़ मुफ्त, पर पार्टी के लिए खर्च जरूरी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

न्यूयॉर्क के ओवेन ने लोगों को दौड़ने और नए दोस्त बनाने का मौका देने के लिए मुफ्त रनिंग क्लब शुरू किया। क्लब में दौड़ना आज भी मुफ्त है, लेकिन पार्टियों, कॉमेडी नाइट, हाइकिंग और स्की ट्रिप के टिकट बेचकर पिछले साल करीब छह करोड़ रुपये की कमाई हुई। इसमें लगभग 15 फीसदी मुनाफा रहा। अब उनकी नौ सदस्यीय टीम के कार्यक्रमों में करीब 30 हजार लोग शामिल होते हैं।

दौड़ मुफ्त, पर पार्टी के लिए खर्च जरूरी

न्यूयॉर्क। अमेरिका के एक व्यक्ति ने मुफ्त रनिंग क्लब शुरू कर करीब 6 करोड़ रुपये की कमाई की। उसका मकसद लोगों को दौड़ने और नए दोस्त बनाने का मौका देना था। क्लब में दौड़ना आज भी मुफ्त है, लेकिन ओवेन पार्टियों, कॉमेडी नाइट, हाइकिंग और स्की ट्रिप जैसे कार्यक्रमों के टिकट बेचकर कमाई करते हैं। पार्टियों के टिकट की कीमत 15 से 25 डॉलर तक होती है। क्लब ने पिछले साल छह करोड़ रुपये के बराबर कमाई की। इसमें करीब 15 फीसदी मुनाफा हुआ।ओवेन ने शुरुआत में अपनी नौकरी के साथ इस काम को संभाला और करीब एक साल तक रोज 18 घंटे काम किया।

अब उनकी टीम में नौ लोग हैं और क्लब के कार्यक्रमों में करीब 30 हजार लोग शामिल हो रहे हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़दौड़ मुफ्त, पर पार्टी के लिए खर्च जरूरी