ईरान को नेतन्याहू की नई चेतावनी
अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष विराम टूटने के बाद, इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को चेतावनी दी। नेतन्याहू का कहना था कि युद्ध खत्म नहीं हुआ है और इजरायल हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने ईरान के परमाणु हथियारों को लेकर अपनी नीति स्पष्ट की।

तेल अवीव, एजेंसी। अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष विराम टूटने के बाद पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है और इजरायल हर संभावित स्थिति से निपटने की तैयारी कर रहा है।हात्जेरिम एयर बेस पर इजरायली वायुसेना के स्नातक समारोह को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि देश की हवाई श्रेष्ठता (एयर सुपीरियोरिटी) उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि ईरानी शासन को गंभीर झटका लगा है, लेकिन अब भी नई रणनीतिक चुनौतियां सामने आ रही हैं। नेतन्याहू ने कहा कि हमारी नीति स्पष्ट है कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे, चाहे कोई समझौता हो या नहीं।
यदि हमने कार्रवाई नहीं की होती तो ईरान परमाणु हथियार हासिल कर चुका होता। युद्ध अभी समाप्त नहीं हुआ है और हमारे सामने नई चुनौतियां उभर रही हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


