अमेरिका जाएंगे नेतन्याहू, ईसीसी को भी निशाने पर लिया

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सोमवार को अमेरिका जाएंगे। कैबिनेट ब्रीफिंग में उन्होंने बताया कि वे दिवंगत सीनेटर लिंडसे ग्राहम के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान सहित विविध मुद्दों पर चर्चा करेंगे। नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के खिलाफ कार्यवाही करेगा।

अमेरिका जाएंगे नेतन्याहू, ईसीसी को भी निशाने पर लिया

तेल अवीव, एजेंसी इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सोमवार को अमेरिका रवाना होंगे। रविवार को कैबिनेट ब्रीफिंग में उन्होंने स्पष्ट किया कि वो इजरायल समर्थक दिवंगत सीनेटर लिंडसे ग्राहम के अंतिम संस्कार में तो शामिल होंगे ही साथ ही ईरान समेत विभिन्न मुद्दों पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात भी करेंगे। साप्ताहिक कैबिनेट बैठक की शुरुआत में नेतन्याहू ने कहा कि मैं राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मौजूदा सभी मुद्दों पर चर्चा करूंगा, जिनमें ईरान की स्थिति भी शामिल है। शुक्रवार को ही व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर में अपने संबोधन के दौरान ट्रंप ने नेतन्याहू की आगामी यात्रा का ऐलान किया था।

उन्होंने लिंडसे ग्राहम को इजरायल का स्थापना के बाद से सबसे बड़ा मित्र बताते हुए कहा कि उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि देना उचित है। नेतन्याहू ने बताया कि शनिवार रात उनकी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से बातचीत हुई। उनके अनुसार रूबियो ने भरोसा दिलाया कि अमेरिका अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) के खिलाफ कार्रवाई करेगा। नेतन्याहू ने आरोप लगाया कि आईसीसी दुनिया भर में न्याय व्यवस्था को खतरे में डाल रहा है और लोकतांत्रिक एवं संप्रभु देशों के अपने अधिकारों के इस्तेमाल में बाधा बन रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsInternational Newsअमेरिका जाएंगे नेतन्याहू, ईसीसी को भी निशाने पर लिया