ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशनेस्ले ने पेश की दुनिया की पहली पिंक रूबी चॉकलेट, जानिए खासियत

नेस्ले ने पेश की दुनिया की पहली पिंक रूबी चॉकलेट, जानिए खासियत

स्विस चॉकलेट ब्रांड नेस्ले ने जापान के चॉकलेट प्रेमियों के लिए एक खास तोहफा पेश किया है। दरअसल, नेस्ले की तरफ से यहां रूबी चॉकलेट लॉन्च की जा रही है। यकीनन यह नई और खास चॉकलेट जापान के चॉकलेट...

नेस्ले ने पेश की दुनिया की पहली पिंक रूबी चॉकलेट, जानिए खासियत
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 18 Jan 2018 03:23 PM
ऐप पर पढ़ें

स्विस चॉकलेट ब्रांड नेस्ले ने जापान के चॉकलेट प्रेमियों के लिए एक खास तोहफा पेश किया है। दरअसल, नेस्ले की तरफ से यहां रूबी चॉकलेट लॉन्च की जा रही है। यकीनन यह नई और खास चॉकलेट जापान के चॉकलेट प्रेमियों के बीच मिठास घोल देगी। नेस्ले जापान में अपने किटकैट ब्रांड का रूबी चॉकलेट वर्जन पेश करने जा रही है। इसी के साथ स्विस कंपनी ‘बैरी कालबबाट’ द्वारा बनाए गए नई तरह के चॉकलेट फ्लेवर को मार्केट में पेश करने वाला नेस्ले पहला कंज्यूमर ब्रांड बनने जा रहा है।

बता दें कि खास ‘पिंक रूबी चॉकलेट’ को सितंबर 2017 में स्विस चॉकलेट कंपनी बैरी कालबबाट ने बनाया है। लेकिन, नेस्ले ने बैरी कालबबाट से डील की है। इसके तहत नेस्ले को छह महीने अधिकार दिए गए हैं। खास बात यह है कि रूबी चॉकलेट 80 साल के बाद बनी है और पूरी तरह से नेचुरल है। गुलाबी रंग की यह यह चॉकलेट बैरी फ्लेवर की खट्टी-मीठी फ्लेवर की है।

बैरी कालबबाट ने एक बयान में कहा है कि किटकैट पिंक रूबी चॉकलेट 19 जनवरी से जापान के मार्केट में उपलब्ध होगी। इस प्रोडक्ट को ऑनलाइन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

जापान के लोगों ने किटकैट में पहले भी चॉकलेट के तमाम रंग और फ्लेवर देखे हैं। इनकी तरफ जापान के स्थानीय लोगों के साथ-साथ टूरिस्ट्स का भी काफी झुकाव रहा है। लेकिन, पहली बार है कि पूरी तरह से नेचुरल रूबी चॉकलेट यहां पेश की जा रही है। उम्मीद है कि यह भी जापान के लोगों के बीच खूब पसंद की जाएगी। देखा जाए तो यह प्रोडक्ट जापान के चॉकलेट प्रेमियों के लिए वैलेनटाइन डे को खास बना देगा। नेस्ले के ग्लोबल हेड सैंड्रा मार्टिनेज का कहना है कि जितने भी फ्लेवर हैं, उनमें से जापान के मार्केट में किटकैट काफी प्रतिष्ठित है। इसलिए इस नए प्रोडक्ट के लिए भी जापान आइडल मार्केट है। किटकैट एक ब्रांड है, जो जोड़ता है। इसलिए रूबी चॉकलेट को दुनिया में पेश करने के लिए यह सबसे सही ब्रांड है। वैसे नेस्ले के इस कदम ने किटकैट के प्रति भी अपनी प्रतिबद्धिता भी दिखाई है। बूमबर्ग इंटेलीजेंस के होंगकोंग आधारित विश्लेषक थॉमस जस्टजैब के अनुसार, रूबी चॉकलेट प्रोडक्ट्स किटकैट की डिमांड को और बढ़ाएंगे।

जापान के अलावा कोरिया में भी यह पिंक प्रोडक्ट पेश किया जा रहा है। इसके बाद इसे ऑस्ट्रेलिया में पेश करने की तैयारी है। दूसरी तिमाही में नेस्ले ऑस्ट्रेलिया में इस चॉकलेट को पेश कर सकती है। वहीं साल के अंत तक लैटिन अमेरिका में भी इसे लॉन्च किया जा सकता है।

इसलिए खास है रूबी चॉकलेट
पिंक रूबी चॉकलेट की खास बात यह है कि इसमें किसी भी तरह के कलर का इस्तेमाल नहीं किया गया है। यह रूबी कोको बीन से बनायी जाती है, जो कि गुलाबी रंग के होते हैं। यह कोको बीन्स ब्राजील के इक्वाडोर और आइवरी कोस्ट पर पाए जाते हैं। एक अध्ययन के दौरान कंपनी ने इसे खोजा था। गौरतलब है कि इससे पहले साल 1930 में कंपनी व्हाइट चॉकलेट बाजार में लाई थी। बैरी कालबबाट ने रूबी वैराइटी सितंबर में पेश की थी। डार्क, मिल्क और व्हाइट चॉकलेट के अलावा यह चौथे तरह की चॉकलेट है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें