नेपाल सरकार ने बॉडर पर 18 इंट्री प्वाइंट खोला, राहत

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Follow us on Google News
share

सरकार के आदेश से सीमावर्ती नागरिकों के साथ ही पर्यटकों के लिए आना-जाना हुआ आसान इंट को फिर से खोल दिया है। इससे दोनों देशों के सीमा के निवासियों ने स

नेपाल सरकार ने बॉडर पर 18 इंट्री प्वाइंट खोला, राहत

बढ़नी, हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल की बालेन शाह सरकार ने भारत से लगी सीमा पर बड़ी राहत देते हुए 18 बॉर्डर एंट्री पॉइंट को फिर से खोल दिया है। इससे दोनों देशों के सीमा के निवासियों ने स्वागत किया है। नेपाल सरकार के इस आदेश से दोनों देशों के सीमावर्ती नागरिकों के साथ ही पर्यटकों के लिए आना-जाना आसान हो गया है। लंबे समय से नेपाली लोग इन बॉर्डर पॉइंट पर भंसार (कस्टम) दफ्तरों को फिर से शुरू करने की मांग करने की मांग कर रहे थे।नेपाल सरकार ने भिस्वा व ठोड़ी समेत 18 कस्टम पॉइंट को फिर से संचालित करने की अनुमति दे दी है।

इसके तहत बॉर्डर से नौ किमी तक वाहन बिना किसी शुल्क के आवाजाही कर सकेंगे। इसके आगे जाने के लिए उन्हें कस्टम के लिए निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। इन कस्टम पॉइंट्स के खुलने से चार पहिया वाहनों से नेपाल जाने वाले भारतीयों को बहुत आसानी होगी। बताया जा रहा है कि अब भारतीय वाहनों को इन एंट्री पॉइंट्स पर डिजिटल माध्यम से कस्टम क्लियरेंस और प्रवेश की सीधे सुविधा उपलब्ध होगी। क्यूआर कोड और मोबाइल स्कैनर के जरिए कुछ मिनट में ही प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी। इससे पहले नेपाल में प्रवेश करने से पहले भारतीय वाहनों को कस्टम डिक्लेरेशन डॉक्यूमेंट्स लेने पड़ते थे इससे कई पर्यटकों को बॉर्डर से ही लौटना पड़ता था। उन्हें औपचारिकताएं पूरी करने के लिए बीरगंज तक लगभग 60-70 किमी की यात्रा करनी पड़ती थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।