नेपाल के प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में हिस्सा लेंगे
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने न्यूयॉर्क में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने के लिए मंजूरी प्राप्त की है। वह जलवायु परिवर्तन के प्रभावों पर नेपाल का पक्ष रखेंगे, विशेष रूप से हाल की भयानक बाढ़ के संदर्भ में। यह उनकी पहली विदेश यात्रा होगी।

काठमांडू, एजेंसी। नेपाल मंत्रिमंडल ने इस महीने के उत्तरार्ध में न्यूयॉर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक बैठक में प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के शामिल होने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उम्मीद की जा रही है कि इस वैश्विक मंच पर बालेंद्र शाह हाल ही में अचानक आई भयानक बाढ़ के बाद जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर नेपाल का पक्ष रखेंगे। वह 22 से 26 सितंबर तक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में नेपाली प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। मंत्रिमंडल ने बालेंद्र शाह की अमेरिका यात्रा के प्रस्ताव पर गुरुवार को अपनी मुहर लगाई। मार्च में पद संभालने के बाद शाह का यह पहला विदेश दौरा होगा।
संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी समयसारिणी के मुताबिक शाह 24 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे।


