अमेठी के ध्यानार्थ : नेपाल में मुठभेड़ में भारतीय तस्कर के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

कार्रवाई -अमेठी का रहने वाला आरोपी ब्राउन शुगर और पिस्टल के साथ गिरफ्तार -नेपाल के

अमेठी के ध्यानार्थ : नेपाल में मुठभेड़ में भारतीय तस्कर के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

सोनौली (महराजगंज), हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल के रुपन्देही जिले में पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक भारतीय नागरिक को गोली मारकर गिरफ्तार किया है। अमेठी के रहने वाले आरोपी के कब्जे से ब्राउन शुगर, एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और भारतीय नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद की गई है। जिला पुलिस कार्यालय रुपन्देही के सूचना अधिकारी एवं डीएसपी कृष्ण कुमार चन्द ने बताया कि शुक्रवार की रात मायादेवी गांवपालिका-5 स्थित गुरुवनिया क्षेत्र में भारत की ओर से बाइक पर नेपाल में प्रवेश कर रहे अमेठी निवासी अकबाल खान को रोकने का प्रयास किया गया। आरोपी ने गिरफ्तारी का विरोध किया, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस को गोली चलानी पड़ी।

गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी का इलाज कराया जा रहा है। जांच के दौरान आरोपी के पास से ब्राउन शुगर, एक पिस्टल, गोलियां तथा भारतीय नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद हुई है। बरामद ब्राउन शुगर की सटीक मात्रा का निर्धारण अभी किया जा रहा है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।