25.630 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, बाइक जब्त
नेपाल के सुनसरी जिले के वराहक्षेत्र में नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कर्ण बहादुर राई को 25 ग्राम 630 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक बाइक भी जब्त की है और तस्करी के स्रोत की जांच शुरू कर दी है। कानूनी कार्रवाई जारी है।

जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नेपाल के सुनसरी जिले के वराहक्षेत्र में लागू औषध नियंत्रण ब्यूरो विराटनगर तथा सुनसरी पुलिस की संयुक्त टीम ने नशीले पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 25 ग्राम 630 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने स्थानीय कर्ण बहादुर राई को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक बाइक भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार नेपाल के पहाड़ी इलाकों से नशीले पदार्थ लाकर तस्करी के माध्यम से भारतीय क्षेत्र में भेजे जाने की आशंका के बीच सीमा क्षेत्र में निगरानी और जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में वराहक्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही नशीले पदार्थ की आपूर्ति के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


