नेपाल: 49.87 लाख की ठगी में तीन गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

नेपाल के रौतहट जिले में करीब दो दर्जन लोगों से लगभग 49.87 लाख रुपये की साइबर ठगी के आरोप में पुलिस ने दो भारतीय नागरिकों और एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बैंककर्मी बनकर केवाईसी अपडेट के बहाने लोगों को ठगा। छापेमारी में मोबाइल, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, चेकबुक, नकदी और ठगी के तरीकों की डायरी बरामद हुई। पुलिस गिरोह के सरगना और अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

नेपाल: 49.87 लाख की ठगी में तीन गिरफ्तार

बैरगनिया। नेपाल के रौतहट पुलिस ने दो दर्जन लोगों से साइबर ठगी करने के मामले में एक महिला सहित दो भारतीय एवं एक नेपाली नागरिक को एटीएम कार्ड, भाउचर, पेनड्राइव, चेकबुक आदि के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी सीताराम रिजाल ने बताया कि जिले के करीब दो दर्जन विभिन्न खाताधारक, डिजिटल वॉलेट से लेनदेन करने वालों को खुद का बैंक कर्मी, सेवाग्रही बताकर केवाईसी अपडेट करने आदि के बहाने करीब 49 लाख 87 हजार रुपये के ठगी करने की लिखित शिकायत के बाद पुलिस अनुसंधान शुरु की। इस दौरान साइबर ठगी करने वाले की पहचान कर गौर नगरपालिका-3 पोखरिया टोला एवं कोइरी टोला में छापेमारी कर सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया निवासी एवं वर्तमान में गौर नगरपालिका-3 में डेरा लेकर रह रहे 24 वर्षीय मो. शाहिल, 22 वर्षीय सलोनी कुमारी सोनी के साथ गौर नगरपालिका-5 निवासी 18 वर्षीय नितेश कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसपी ने बताया कि पकड़े गए साइवर फ्रॉड के ठिकाने से सात मोबाइल फोन, 11 सिमकार्ड, विभिन्न बैंक और वित्तिय संस्था में राशि जमा करने वाले भाउचर, तीन एटीएम कार्ड, तीन चेक बुक की गड्डी, एक पेनड्राइव, दो मेमोरी कार्ड, फ्रॉड करने के तरीके संबंधी लिखित डायरी, कॉपी, 1 लाख 62 हजार 210 नेपाली रुपये, 3 हजार 236 भारतीय रुपये भी बरामद हुए है। एसपी ने बताया कि फ्रॉड करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना सहित अन्य की गिरफ्तारी लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि ठगी की राशि अमेरिकी डॉलर में ट्रांसफर कर विनान्स एप के मार्फत ट्रांसफर एवं क्रिप्टो करंसी में परिवर्तन की पूरी संभावना है।, इसको लेकर गहन छानबीन की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़नेपाल: 49.87 लाख की ठगी में तीन गिरफ्तार