तीन लाख भारतीय रुपये के साथ एक नेपाली गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, बगहा
नेपाल के गंडक बराज स्थित 36 नंबर फाटक पर नेपाल सशस्त्र पुलिस और नेपाल पुलिस ने एक नेपाली नागरिक को तीन लाख भारतीय रुपये के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, रुपंदेही जिले के 55 वर्षीय मोहम्मद नसीब धुनिया की गतिविधियां संदिग्ध दिखने पर तलाशी ली गई। रुपये और स्कूटी जब्त कर उन्हें इलाका पुलिस कार्यालय त्रिवेणी को सौंप दिया गया।

वाल्मीकि नगर। भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल क्षेत्र गंडक बराज के 36 नंबर फाटक पर तैनात नेपाल सशस्त्र पुलिस एवं नेपाल पुलिस ने 3 लाख भारतीय रुपए के साथ एक नेपाली नागरिक को गुरुवार की शाम गिरफ्तार किया है। इलाका पुलिस कार्यालय त्रिवेणी के प्रभारी एसआई सुरेश पाल ने बताया कि गुरुवार की शाम स्कूटी पर सवार लुंबनी प्रदेश के रुपंदेही जिला के भैरहवा उप महानगरपालिका के वार्ड नंबर आठ बसडेलिया गांव निवासी 55 वर्षीय मोहम्मद नसीब धुनिया की गतिविधि शंकास्पद लगने पर तलाशी ली गयी। उसकेे पास से पुलिस ने तीन लाख भारतीय रुपए बरामद किये। धुनीया को बरामद रुपए तथा स्कूटी के साथ हिरासत में ले कर इलाका पुलिस कार्यालय त्रिवेणी को सुपुर्द कर दिया गया।

