नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह जल्द करेंगे भारत दौरा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीनेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की भारत यात्रा उम्मीद से जल्द होगी। काठमांडू से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों देशों के बीच यात्रा की तैयारियाँ चल रही हैं। हालांकि, तारीख निश्चित नहीं हुई है। बालेंद्र शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निमंत्रण भी स्वीकार कर लिया है। सभी पहलुओं पर चर्चा जारी है।

काठमांडू, एजेंसी। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की लंबे समय से लंबित भारत यात्रा जल्द होने की उम्मीद है। काठमांडू स्थित सूत्रों के अनुसार दोनों देश इस यात्रा की तैयारियों और कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। हालांकि अभी तारीख तय नहीं हुई है। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नई दिल्ली आने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि यात्रा बहुत जल्द होगी। दोनों पक्ष यात्रा के सभी पहलुओं पर चर्चा कर रहे हैं, लेकिन अभी कुछ भी अंतिम रूप नहीं दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


