ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशचीनी बंदरगाह का इस्तेमाल कर सकेगा नेपाल, ट्रेड रूट पर खत्म होगा भारत का एकाधिकार

चीनी बंदरगाह का इस्तेमाल कर सकेगा नेपाल, ट्रेड रूट पर खत्म होगा भारत का एकाधिकार

चीन ने नेपाल को व्यापार के लिए अपने चार बंदरगाहों का उपयोग करने की इजाजत दे दी है। नेपाल के वाणिज्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि नेपाल चीन के साथ अपना व्यापारिक संपर्क बढ़ाना चाहता है। मंत्रालय ने...

चीनी बंदरगाह का इस्तेमाल कर सकेगा नेपाल, ट्रेड रूट पर खत्म होगा  भारत का एकाधिकार
काठमांडू। एजेंसीSat, 08 Sep 2018 10:43 AM
ऐप पर पढ़ें

चीन ने नेपाल को व्यापार के लिए अपने चार बंदरगाहों का उपयोग करने की इजाजत दे दी है। नेपाल के वाणिज्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि नेपाल चीन के साथ अपना व्यापारिक संपर्क बढ़ाना चाहता है। मंत्रालय ने बताया कि  नेपाल और चीन के अधिकारियों के बीच शुक्रवार काठमांडू में हुई बैठक के दौरान चीन के तियांजिन, शेंझन, लियायुंगांग तथा झांजियांग बंदरगाह का उपयोग नेपाल के करने को लेकर मसविदे को अंतिम रूप दिया गया। 

इसके अलावा चीन ने लांझओउ, ल्हासा तथा जिगेट्से माल गोदामों  (ड्राई पोट्स) का नेपाल के इस्तेमाल के करने पर भी सहमति जताई। एक अधिकारी ने बाताया कि दोनों देशों के बीच मसविदा पर हस्ताक्षर हो जाने के बाद यह व्यवस्था प्रभावी हो जाएगी।  

अभी भारत के बंदरगाह का इस्तेमाल
वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारी रविशंकर ने कहा, यह एक मील का पत्थर है क्योंकि भारत के दो बंदरगाहों के अलावा हमें चीन के चार बंदरगाहों का इस्तेमाल करने करने की इजाजत मिलने जा रहा है। उन्होंने बताया कि जापान, दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया तथा उत्तरी एशियाई देशों से माल लदे जहाज चीन के रास्ते नेपाल आ सकते हैं जिससे समय और लागत की बचत होगी। अभी तक इन देशों से सामान भारत के पू्र्वी तट कोलकाता के रास्ते नेपाल पहुंचता है। भारत ने नेपाल के व्यापार के लिए दक्षिणी तट पर विशाखापट्टनम को खोल दिया है। 

ये भी पढ़ें : नई चालः हिमालय के रास्ते भारत-नेपाल-चीन आर्थिक गलियारा चाहता है बीजिंग

भारत पर निर्भर है
उल्लेखनीय है कि नेपाल अभी तक तेल और अन्य जरूरी सामानों के आयात पर चीन से अधिक भारत पर निर्भर करता है लेकिन नेपाल अब चीन के बंदरगाहों का उपयोग करके भारत पर निर्भरता को कम करना चाहता है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें