बाढ़ पीड़ितों को मदद करेगी महागढ़ीमाई नगरपालिका
हिन्दुस्तान, मोतिहारी
नेपाल के रसुवा जिले में आई भयंकर बाढ़ के बाद बारा जिले की महागढ़ीमाई नगरपालिका ने राहत और पुनर्वास के लिए 41 लाख 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है। यह निर्णय नगर कार्यपालिका की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया है, जिसमें सभी जनप्रतिनिधि और कर्मचारी शामिल हुए हैं।

रक्सौल । नेपाल के रसुवा जिले में आई भीषण प्राकृतिक आपदा और बाढ़ से प्रभावित लोगों के राहत व पुनर्वास के लिए बारा जिले की महागढ़ीमाई नगरपालिका ने बड़ा कदम उठाया है। नगरपालिका ने पीड़ित परिवारों की मदद के लिए 41 लाख 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। यह निर्णय नगर कार्यपालिका की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। इस राशि को जुटाने में नगरपालिका के जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और आपदा प्रबंधन कोष का योगदान रहेगा
ये भी पढ़ें:नेपाल में लोगों को बचाने का अभियान तेज


