नेपाल बाढ़ : मौत का आंकड़ा 359 तक पहुंचा, 1500 लोग लापता
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 359 हो गई है। लापता लोगों में 288 भारतीय पर्यटक सहित 517 विदेशी और 127 नेपाली नागरिक शामिल हैं। नेपाल पुलिस ने बताया कि 800 से अधिक लोगों को बचा लिया गया है। स्थिति बहुत गंभीर है और राहत कार्य जारी है।

हेडिंग विकल्प ::: नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 359 पहुंची, 1500 की तलाश
- 288 भारतीय अब भी लापता
- लापता में 517 विदेशी और 127 नेपाली नागरिक
- 332 शव बरामद किए गए
- 800 से अधिक लोगों को बचाया गया
काठमांडू, एजेंसी। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 359 हो गई है। हालात इतने खराब हैं कि करीब 1500 लोगों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है और इनकी तलाश जारी है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि लापता लोगों में 288 भारतीय पर्यटक भी शामिल हैं। इस दौरान 800 से अधिक लोगों को बचा लिया गया है।
बाढ़ का प्रभाव
यह हाल के वर्षों में नेपाल में आई सबसे भीषण आपदाओं में से एक है। अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के तीन जिलों में भारी तबाही मचाई थी। पुलिस के अनुसार, भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ के बाद 332 शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं, तिब्बत में तीन लोगों की मौत हुई और लोगों के लापता होन का आंकड़ा 558 तक पहुंच गया।
लापता लोगों की जानकारी
नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार, लापता लोगों में 517 विदेशी और 127 नेपाली नागरिक शामिल हैं। इन लापता लोगों में से 60 से ज्यादा अमेरिका से हैं और बाकी 30 अन्य देशों से हैं। इनमें यूक्रेन और ब्रिटेन से लेकर दक्षिण अफ्रीका और जापान तक शामिल हैं। इसके अलावा नेपाल पुलिस के 28 जवान, नेपाल सेना के 44 जवान, आर्म्ड पुलिस फोर्स के 13 जवान, कस्टम्स ऑफिस के 15 कर्मचारी और इमिग्रेशन ऑफिस के चार कर्मचारी शामिल हैं। नेपाल पुलिस ने बताया कि मरने वालों में नेपाल के धाडिंग में 27, नुवाकोट में 12, रसुवा में दो, गोरखा में 20, नवलपरासी ईस्ट में 62, तनाहुन में 12, चितवन में 108 और नवलपरासी वेस्ट में 15 लोग शामिल हैं।
भारतीय नागरिकों की स्थिति
तमिलनाडु के 21 लोगों को बचाया गया, 200 भारतीयों ने मांगी मदद
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने बताया कि लापता भारतीयों में जलविद्युत परियेखा में काम करने वाले लोग और पर्यटक शामिल हैं। तमिलनाडु के 21 लोगों को बचा लिया गया। ये कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए थे। तिब्बत में लगभग 200 भारतीयों ने भी भारत से सहायता मांगी है। 288 में वे 73 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं, जो त्रिशूली-1 जलविद्युत परियोजना में काम कर रहे थे।
आपदा में लूटमार
------------------------
दावा : नदी में उतरकर सिलेंडर और सामान लूट रहे लोग
नेपाल में बाढ़ प्रभावित इलाकों में आपदा में अवसर तलाशने का खेल चल रहा है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वाीडियो में देखा जा सकता है कि लोग अपनी जान जोखिम में डालकर नदी में उतर रहे हैं और बहकर आ रहे सिलेंडर और अन्य सामान लूट रहे हैं। इस दौरान कई लोग सिलेंडर ले जाते भी दिखे।
----------
बचाव के कार्य
मिसाल : नवजात और दो साल के बच्चे को बचाया
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक नवजात और एक दो साल के बच्चे को बचाते हुए देखा जा सकता है। नेपाल पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर इन बच्चों को बचाकर उन्हें नया जीवनदान दिया। वहीं, एक हाथी पानी में उतर गया और उसने बाढ़ में बह रहे लोगों को बचाया।
-------------
नेपाल से तीन शव बहकर यूपी की नदी में पहुंचे
अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को उत्तर प्रदेश के महाराजगंज ज़िले में गंडक नदी से तीन शव बरामद किए गए। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि ये शव बाढ़ से प्रभावित नेपाल से बहकर यहां पहुंचे थे।
---------------
भारत की सहायता
राहत सामग्री लेकर दो विमान और गए
भारत ने आपदा के बाद मदद के तौर पर राहत सामग्री लेकर दो विमान नेपाल भेजे हैं। प्रभावित इलाकों में कम्युनिकेशन लाइनें पूरी तरह ठप हो गई हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय राजनयिक अधिकारी नेपाल में फंसे लोगों के संपर्क में हैं और प्रभावित नागरिकों का पता लगाने और उन्हें निकालने की कोशिशें जारी हैं।
----------------
महिलाओं की कहानी
वीजा न मिलने से महिला आपदा से बचीं
पश्चिम बंगाल की एक महिला को कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए वीजा नहीं मिला। इससे वह नेपाल में आई अचानक बाढ़ से बच गईं। तापती सिंघा (61) को यात्रा समूह में शामिल होने की इजाजत नहीं मिली, जिसके बाद वह लद्दाख घूमने चली गईं। उन्होंने बताया कि वह अपनी यात्रा जल्दी खत्म करके कोलकाता लौट रही हैं।
-----------------
राज्यों की स्थिति
देश के इन राज्यों के इतने लोग फंसे
- केरल के 53 लोग फंसे
- तमिलनाडु के 106 लोग वहां फंसे हैं
- आंध्र प्रदेश के आठ तीर्थयात्री लापता बताए जा रहे हैं
-------------


