नेपाल में भारतीय पर्यटकों की एंट्री पर लगी रोक, चार कोविड-19 संक्रमितों को वापस लौटाया गया

नेपाल में भारतीय पर्यटकों की एंट्री पर लगी रोक, चार कोविड-19 संक्रमितों को वापस लौटाया गया

संक्षेप:

नेपाल ने अपने यहां कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण यह कदम उठाया। भारत के चार पर्यटक पश्चिमी नेपाल के बैताडी जिले में झूलाघाट सीमा बिंदु के माध्यम से नेपाल में दाखिल हुए थे ।

Aug 09, 2022 09:25 pm ISTAmit Kumar भाषा, काठमांडू
share

नेपाल ने भारतीय पर्यटकों की एंट्री पर रोक लगा दी है। जांच में कुछ भारतीयों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद नेपाल ने अपने देश में उनके प्रवेश पर रोक लगा दी है। चार भारतीय पर्यटकों में घातक कोविड-19 संक्रमण पाये जाने के बाद उन्हें भारत वापस भेज दिया गया है। हिमालयी देश ने अपने यहां कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण यह कदम उठाया। भारत के चार पर्यटक पश्चिमी नेपाल के बैताडी जिले में झूलाघाट सीमा बिंदु के माध्यम से नेपाल में दाखिल हुए थे ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बैताडी में स्वास्थ्य कार्यालय के सूचना अधिकारी बिपिन लेखक ने बताया कि चार भारतीय नागरिक संक्रमित पाये गये हैं जिसके बाद उन्हें स्वदेश वापस जाने के लिये कहा गया। लेखक ने कहा, ‘‘हमने भारतीयों की कोविड-19 जांच को भी तेज कर दिया है।’’ उन्होंने कहा कि भारत से आए कई नेपाली नागरिक कोविड-19 संक्रमित पाये गये हैं । उन्होंने कहा कि उन भारतीय पर्यटकों को देश में प्रवेश करने से रोक दिया गया है, जिन्हें कोरोना वायरस संक्रमण है।

बैताडी जिले में कोरोना वायरस का जोखिम बहुत अधिक है, क्योंकि इसकी सीमायें भारत के साथ लगती है। जिले में अभी 31 मामले उपचाराधीन हैं। मंगलवार को अद्यतन किये गये स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 4,41,74,650 हो गयी है। आंकड़ों में कहा गया है कि मरने वालों की संख्या बढ़ कर 5,26,772 पर पहुंच गयी है ।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar
अमित कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में नौ वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। हिन्दुस्तान डिजिटल के साथ जुड़ने से पहले अमित ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है। अमित ने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला (डिजिटल) से की। इसके अलावा उन्होंने वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में काम किया है, जहां उन्होंने न्यूज रिपोर्टिंग व कंटेंट क्रिएशन में अपनी स्किल्स को निखारा। अमित ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर (MA) किया है। अपने पूरे करियर के दौरान, अमित ने डिजिटल मीडिया में विभिन्न बीट्स पर काम किया है। अमित की एक्सपर्टीज पॉलिटिक्स, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेट रिपोर्टिंग और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई है। अमित नई मीडिया तकनीकों और पत्रकारिता पर उनके प्रभाव को लेकर काफी जुनूनी हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।