विदेश::: नेपाल: उड़ानों में यात्रियों के पावर बैंक ले जाने पर रोक
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
नेपाल एयरलाइंस ने नेपाल और भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को मोबिकिंस एमके-पीबी-04 पावर बैंक साथ न ले जाने की सलाह दी है। इसे केबिन, चेक-इन सामान या कार्गो में ले जाने पर रोक है। यह कदम इंडिगो की दिल्ली-चेन्नई उड़ान में ओवरहेड बिन में रखे पावर बैंक में आग लगने की घटना के बाद उठाया गया। चालक दल ने आग पर तुरंत काबू पा लिया।

नेपाल एयरलाइंस ने मंगलवार को नेपाल और भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों से पावर बैंक न ले जाने का आग्रह किया। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि नेपाल और भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को मोबिकिंस एमके-पीबी-04 पावर बैंक को केबिन/हैंड बैगेज, चेक-इन बैगेज या कार्गो में ले जाने की अनुमति नहीं है। चाहे उड़ान भारत के भीतर हो या भारत से/भारत के लिए हो।यह कदम इंडिगो के एक विमान के ओवरहेड बिन में रखे एक यात्री के पावर बैंक में आग लगने की घटना के कुछ दिनों बाद उठाया गया है। रविवार को दिल्ली से चेन्नई के लिए उड़ान 6ई 6115 भरने वाले इस विमान में लगभग 180 यात्री और सात क्रू सदस्य सवार थे।
केबिन क्रू ने तुरंत कार्रवाई की और स्थिति को काबू में किया।


