विदेश:::पड़ोसी देशों के साथ संतुलित संबंध चाहता है नेपाल : खनाल

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा कि वे सभी मित्र देशों, विशेषकर भारत और चीन के साथ संतुलित संबंध बनाए रखना चाहते हैं। उन्होंने अपनी हालिया भारत यात्रा का जिक्र किया, जहां व्यापार, ऊर्जा और सीमा प्रबंधन जैसे विषयों पर चर्चा हुई। नई कूटनीतिक शैली पर बल दिया गया है।

विदेश:::पड़ोसी देशों के साथ संतुलित संबंध चाहता है नेपाल : खनाल

काठमांडू, एजेंसी। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने गुरुवार को कहा कि उनका देश सभी मित्र देशों, विशेषकर पड़ोसी भारत और चीन के साथ संतुलित संबंध बनाए रखना चाहता है। खनाल ने कहा कि नेपाल आर्थिक कूटनीति पर जोर देना चाहता है और राष्ट्रीय हितों पर आधारित नई कूटनीतिक शैली अपनाने का इच्छुक है। उन्होंने अपनी हालिया भारत यात्रा का उल्लेख किया। खनाल ने पांच से सात जून तक की यात्रा के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ व्यापक वार्ता की और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से भी मुलाकात की। खनाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी यात्रा के दौरान व्यापार, ऊर्जा, संपर्क, निवेश और सीमा प्रबंधन सहित अनेक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों ने पिछले कुछ वर्षों में उभरे सीमा संबंधी मुद्दों और गलतफहमियों के समाधान के लिए प्रतिबद्धता जताई है।खनाल ने गुरुवार को कहा कि नेपाल की नई सरकार सभी पड़ोसी देशों और विकास में सहयोगी देशों के साथ सौहार्दपूर्ण एवं मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि हम पड़ोसी भारत और चीन सहित सभी मित्र देशों के साथ संतुलित संबंध बनाए रखने, आर्थिक कूटनीति पर जोर देने, राष्ट्रीय हितों पर आधारित नयी कूटनीतिक शैली अपनाने और सभी देशों के साथ स्वाभाविक संबंध बनाए रखने के लिए प्रयासरत हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsInternational Newsविदेश:::पड़ोसी देशों के साथ संतुलित संबंध चाहता है नेपाल : खनाल