विराटनगर में अग्रसेन जयंती पर निकाली प्रभातफेरी
हिन्दुस्तान, अररिया
नेपाल के विराटनगर में महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती पर नेपाल अग्रवाल सभा ने प्रभात फेरी निकाली और ध्वजारोहण किया। इसके बाद माता लक्ष्मी और महाराजा अग्रसेन की विधिवत पूजा-अर्चना हुई। सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष पिंटू राजगढ़िया ने की। कार्यक्रम में प्रतिनिधि सभा सदस्य पूनम कुमारी अग्रवाल सहित समाज की महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने भाग लिया।

जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नेपाल के विराटनगर में अग्रवाल समाज के प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जन्म जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के पश्चात ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद माता लक्ष्मी जी एवं महाराजा अग्रसेन जी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा-अर्चना अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष जय कमल अग्रवाल एवं पूर्व महिला मंच अध्यक्ष सुनीत अग्रवाल द्वारा की गई। इस अवसर पर नेपाल अग्रवाल सभा, विराटनगर की विशेष सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता नेपाल अग्रवाल सभा, विराटनगर के अध्यक्ष पिंटू राजगढ़िया ने की। कार्यक्रम में नेपाल की प्रतिनिधि सभा की सदस्य पूनम कुमारी अग्रवाल की प्रमुख उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में समाज की विशिष्ट महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं ने भाग लिया।


