मेरठ के शहद की मिठास अब मॉरीशस तक पहुंचेगी

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

मेरठ के अघेरा गांव से तैयार होने वाले प्राकृतिक शहद की मिठास अब मॉरीशस के बाजार तक पहुंचने जा रही है। रैंट्रोव हनी के उत्पादों ने ग्रेटर नोएडा में हुए ट्रेड शो में अंतरराष्ट्रीय खरीदारों का ध्यान खींचा। कंपनी की स्थानीय उद्यमी जोड़ी ने शहद की विभिन्न किस्मों की मास मार्केटिंग की योजना बनाई है।

मेरठ के शहद की मिठास अब मॉरीशस तक पहुंचेगी

मेरठ। मोहिउद्दीनपुर क्षेत्र के अघेरा गांव में तैयार होने वाले प्राकृतिक शहद की मिठास अब मॉरीशस के बाजार तक पहुंचने की तैयारी में है। ग्रेटर नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में मेरठ की कंपनी रैंट्रोव हनी के उत्पादों ने विदेशी खरीदारों का ध्यान खींचा। मॉरीशस की खरीदार जूली डी ने रैंट्रोव हनी की अजवाइन और सरसों की किस्मों का स्वाद चखा और दोनों उत्पादों को पसंद किया। उन्होंने अपने शॉपिंग मार्ट के माध्यम से रैंट्रोव हनी को मॉरीशस के बाजार में उतारने की इच्छा जताई है। मॉरीशस से मिला यह अवसर कंपनी के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि रैंट्रोव हनी के उत्पादों को वहां शॉपिंग मार्ट के माध्यम से सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है। इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयोजित बी2बी मीटिंग के दौरान हुई बातचीत के बाद जूली डी ने कंपनी के उत्पादों को मूल्यांकन के लिए भेज दिया है। अगले सप्ताह रिपोर्ट आने के बाद मॉरीशस में रैंट्रोव हनी की लॉन्चिंग और बिक्री को लेकर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी。

विदेशी बाजार में पहले भी बना चुका है पहचान

रैंट्रोव हनी कंपनी को पिछले वर्ष वियतनाम, इंडोनेशिया से कुल 46 टन शहद के ऑर्डर मिल चुके हैं। अब इंटरनेशनल ट्रेड शो में हुई बीटूबी मीटिंग के जरिए कंपनी को मॉरीशस के बाजार में अपने उत्पादों की पहुंच और बढ़ाने का अवसर मिला है। कंपनी के उत्पादों में अजवाइन, मल्टी फ्लोरा और सरसों जैसे अलग-अलग स्वाद और विशेषताओं वाले शहद शामिल हैं। प्राकृतिक शहद की इन किस्मों को ट्रेड शो में पहुंचे खरीदारों और आगंतुकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

भाई-बहन ने गांव से शुरू किया सफर, अब विदेशी बाजार तक पहुंच

रैंट्रोव हनी का संचालन अघेरा गांव निवासी युवा उद्यमी भारत अघेरा कर रहे हैं। उनकी बहन राखी अघेरा कंपनी के मार्केटिंग कार्य की जिम्मेदारी संभालती हैं। भाई-बहन की इस जोड़ी ने स्थानीय स्तर पर तैयार प्राकृतिक शहद को अलग पहचान देने और उसे देश-विदेश के बाजारों तक पहुंचाने की दिशा में काम किया है।अघेरा परिवार की कोशिश है कि स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाले प्राकृतिक शहद को बेहतर पैकेजिंग और मार्केटिंग के जरिए बड़े बाजारों तक पहुंचाया जाए। इंटरनेशनल ट्रेड शो में विदेशी खरीदारों की ओर से मिली प्रतिक्रिया ने इस प्रयास को नई दिशा दी है।

ट्रेड शो में रोजाना हुई अच्छी बिक्री

कंपनी संचालक भारत अघेरा ने बताया कि इंटरनेशनल ट्रेड शो उनके लिए कई मायनों में सफल रहा। पांच दिन तक चले ट्रेड शो के दौरान रैंट्रोव हनी के काउंटर पर प्रतिदिन अच्छी बिक्री हुई। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए ग्राहकों के साथ विदेशी खरीदारों ने भी उत्पादों के बारे में जानकारी ली और शहद की विभिन्न किस्मों में रुचि दिखाई। उन्होंने बताया कि ट्रेड शो जैसे मंचों के जरिए स्थानीय उद्यमों को सीधे बड़े खरीदारों और विदेशी बाजारों से जुड़ने का अवसर मिलता है। मॉरीशस से हुई बातचीत के बाद अब कंपनी वहां अपने उत्पादों की लॉन्चिंग और बिक्री की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

स्थानीय उत्पाद से वैश्विक बाजार तक पहुंचने की राह

अघेरा गांव से शुरू हुआ रैंट्रोव हनी का सफर अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच रहा है। इंटरनेशनल ट्रेड शो में मिले नए कारोबारी संपर्क और विदेशी खरीदारों की रुचि से कंपनी के लिए नए बाजारों में विस्तार की संभावनाएं बनी हैं। मॉरीशस में शॉपिंग मार्ट के जरिए रैंट्रोव हनी की संभावित एंट्री मेरठ के स्थानीय उद्यम के लिए एक नया बाजार खोल सकती है।

शॉपिंग मार्ट के जरिए बिक्री की तैयारी

ट्रेड शो में अघेरा गांव के रैंट्रोव हनी को मिला विदेशी बाजार का नया मौका

मॉरीशस की खरीदार ने अजवाइन और सरसों के शहद को पसंद किया

पिछले वर्ष वियतनाम, इंडोनेशिया से मिल चुका है 46 टन शहद का ऑर्डर

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦रैंट्रोव हनी के उत्पादों ने किस विदेशी बाजार को आकर्षित किया?−
रैंट्रोव हनी के उत्पादों ने मॉरीशस के बाजार को आकर्षित किया।
Salim Ahmad

लेखक के बारे में

Salim Ahmad

शॉर्ट बायो: सलीम अहमद पिछले करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान मेरठ में उद्योग, व्यापार और कारोबार बीट कवर कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
सलीम अहमद मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान, मेरठ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में उद्योग, व्यापार और कारोबार पर केंद्रित खबरें करते हैं। उन्होंने प्रिंट एवं डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।

कॅरियर का सफर
सलीम अहमद ने कॅरियर की शुरुआत 1996 में राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रमुख अखबार से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद 2000 से 2006 तक अमर उजाला के साथ जुड़े रहे। 2006 में हिन्दुस्तान से जुड़कर काम शुरू किया और वर्तमान में उद्योग, व्यापार और कारोबार क्षेत्र में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीए और मास कम्युनिकेशन में डिग्री हासिल की। सलीम कारोबार, उद्योग, व्यापार बीट पर कमांड होने के साथ बिजली, वन विभाग और अन्य जुड़े विषयों पर अच्छी पकड़ रखते हैं।

विजन
उद्योग, व्यापार, कारोबार, फिल्म-इंटरटेनमेंट विषयों पर सलीम की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। सलीम का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। इसको केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

विशेषज्ञता
उद्योग और कारोबार पर मजबूत पकड़ है। निर्यात और खेल उद्योग की खबरों में उन्हें महारत हासिल है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़मेरठ के शहद की मिठास अब मॉरीशस तक पहुंचेगी