ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशपाकिस्तान पर अब कुदरती आफत, गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में हिमस्खलन; अबतक 11 की मौत

पाकिस्तान पर अब कुदरती आफत, गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में हिमस्खलन; अबतक 11 की मौत

राहत और बचाव कार्य के लिए सेना को भी लगाया गया है लेकिन खराब मौसम के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो सका है। पाक सेना की नॉर्दर्न एरियाज कमांड की हेली सर्विस खराब मौसम के कारण ऑपरेशन सर्च शुरू नहीं

पाकिस्तान पर अब कुदरती आफत, गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में हिमस्खलन; अबतक 11 की मौत
Pramod Kumarलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSun, 28 May 2023 07:11 AM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में शनिवार को हिमस्खलन की घटना में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।  पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, गिलगित-बाल्टिस्तान के अस्तोर जिले के शंटर टॉप इलाके में हुए हिमस्खलन में जान गंवाने वाले 11 लोगों में तीन महिलाएं शामिल हैं। आठ लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
     
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया। बाद में पाकिस्तानी सेना के जवान भी बचाव अभियान में शामिल हो गए।” गिलगित-बाल्टिस्तान के प्रमुख सचिव मोहिउद्दीन वानी ने हिमस्खलन की घटना की पुष्टि की और कहा कि प्रभावित क्षेत्र में बचाव दल काम कर रहे हैं।

New Parliament Inauguration LIVE: नए संसद भवन में साधुओं का जमघट, पूजा के लिए कुछ ही देर में पहुंचेंगे PM मोदी
     
गिलगित-बाल्टिस्तान के मुख्यमंत्री खालिद खुर्शीद खान ने हिमस्खलन में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को बचाव अभियान में तेजी लाने का निर्देश भी दिया।

डॉन न्यूज ने बचाव अधिकारियों के हवाले से बताया है कि गुज्जर परिवार के 25 लोग अपने मवेशियों के साथ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से एस्टोर जा रहे थे, तभी वे हिमस्खलन की चपेट में आ गए। घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल एस्टोर ले जाया गया। जहां 12 की हालत नाजुक बनी हुई है।

राहत और बचाव कार्य के लिए सेना को भी लगाया गया है लेकिन खराब मौसम के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो सका है। पाक सेना की नॉर्दर्न एरियाज कमांड की हेली सर्विस खराब मौसम के कारण ऑपरेशन सर्च शुरू नहीं कर सकी है।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है। एक ट्वीट में उन्होंने पीड़ितों के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्तों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण पाकिस्तान में ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने दुनिया से जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के खिलाफ पाकिस्तान जैसे विकासशील देशों की रक्षा करने की अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने का आग्रह किया है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें