ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेश दावा: 20 सालों में नासा ढूंढ लेगा 'Alien Life', मिला ये सुराग...

दावा: 20 सालों में नासा ढूंढ लेगा 'Alien Life', मिला ये सुराग...

दुनिया की सबसे बड़ी स्पेस एजेंसी NASA ने कहा है कि वो अगले 20 सालों में 'एलियन लाइफ' यानि किसी अन्य ग्रह पर जीवन के बारे में पता ला लेंगे। नासा के वैज्ञानिकों द्वारा हाल ही में किए गए कुछ शोध...

 दावा: 20 सालों में नासा ढूंढ लेगा 'Alien Life', मिला ये सुराग...
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 16 Nov 2017 12:44 PM
ऐप पर पढ़ें

दुनिया की सबसे बड़ी स्पेस एजेंसी NASA ने कहा है कि वो अगले 20 सालों में 'एलियन लाइफ' यानि किसी अन्य ग्रह पर जीवन के बारे में पता ला लेंगे। नासा के वैज्ञानिकों द्वारा हाल ही में किए गए कुछ शोध के नतीजों के आधार पर उन्होंने ये दावा किया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के कुछ सालों में स्पेस रिसर्च में हासिल की गई कामियाबी के चलते हम कह सकते हैं कि दूसरे ग्रहों पर जीवन जल्द खोज लेंगे। जब 1930 में प्लूटो गर्ह की खोज हुई तो ऐसा कहा गया कि यह जीवनभर की एकमात्र खोज है। लेकिन इसके बाद सौ पूरे होने से भी पहले 3500 से ज्यादा छोटे बड़े ग्रह हजारों अन्य सौर मंडल में से खोजे जा चुके हैं। 

नासा से जुड़ी एक संस्थान के वैजानिक ने कहा, 'दूसरी दुनिया खोजने से पहले हम ये सुनिश्चित करना चाहते हैं कौन से प्लैनेट्स पर जीवन के लिए मौसम सबसे सही है।' उन्होंने कहा, 'हम जिस मॉडल के जरिए 21वीं सदी में हो रहे पर्यावरण बदलावों को स्टडी कर रहें हैं उसी मॉडल की मदद से अबी तक ढूंढे गए ग्रहों पर खोजबीन कर रहे हैं।'

जीवन की खोज के लिए इन चीजों पर हो रही रिसर्च
जैसा कि सबको पता है कि किसी भी ग्रह पर जीवन के लिए पानी, वातावरण और सूर्य से उसकी दूरी, ये सबसे ज्यादा जरूरी मानक हैं। इसमें सबसे ज्यादा अनिवार्य चीज है सूर्य से किसी ग्रह की सही दूरी क्योंकि इससे ही ग्रह पर सबसे जरूरी तत्व पानी का पता चलता है।

मंगल ग्रह में जाना चाहते हैं 16 लाख लोग, टिकट बुक

नासा के अनुसार, 'हम जहां देखें चाहे वो वीरान रेगिस्तान हो या फिर अंटार्कटिका जैसी जगह या समुद्र का सबसे गहरा हिस्सा हो या फिर धरती की सतह के अंदर की सबसे गहरी जगह, जहां थोड़ा भी पानी है वहां जीवन मिल जाता है।'

मंगल मिशन: NASA की इस नई तकनीक से दिखेंगे लाल ग्रह के बेहतरीन नजारे

अंतरिक्ष में इन जगहों पर पानी मिलने से खुश वैज्ञानिक 
नासा ने कहा, 'Europa' और 'Enceladus' जैसे ठंडे चंद्रामाओं में पानी के सुराग मिलने से वैज्ञानिक काफी खुश हैं। ऐसा माना जा रहै है कि इन ग्रहों पर न सिर्फ पानी हो सकता है बल्कि पृथ्वी की तरह यहां महासागर भी हो सकते हैं।'

इन गैसों की खोज में लगा NASA
इन दो ग्रहों पर जीवन की खोज को देखते हुए पानी के संकेत मिलने के बाद अब वैज्ञानिक ऑक्सीजन और मीथेन गैस होने की संभवना पर विचार कर रहे हैं। नासा ने कहा कि अगर इन दो गैसों की मात्रा वातारण में मिल जाती है तो हमारे लिए यह बेहद खास होगा।

नौवां ग्रह: नासा ने कहा सौर मंडल में मौजूद है Planet 9!

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें