नासा ने स्पेस स्टेशन भेजी फुटबॉल

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नासा ने 2026 फीफा वर्ल्ड कप की आधिकारिक बॉल 'ट्रायोंडा' को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में भेजा है। इस बॉल के साथ जीरो-ग्रेविटी में किए गए प्रयोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसका उद्देश्य फुटबॉल के डिजाइन में सुधार करना और खेल के सामान की गतिशीलता का अध्ययन करना है।

नासा ने स्पेस स्टेशन भेजी फुटबॉल

ट्रायोंडा के डिजाइन में तीनों देशों के रंग और राष्ट्रीय प्रतीक शामिल हैं यह मेजबान देश कनाडा, मैक्सिको और अमेरिका की एकता दिखाता हैकैलिफोर्निया, एजेंसी। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने 2026 फीफा वर्ल्ड कप की ऑफिशियल मैच बॉल 'ट्रायोंडा' को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) भेजा है।अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा जीरो-ग्रेविटी (शून्य गुरुत्वाकर्षण) में इस फुटबॉल के साथ किए गए प्रयोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नासा के अनुसार, यह एक भौतिकी का प्रयोग था। अंतरिक्ष ने माइक्रोग्रेविटी में फुटबॉल की गतिशीलता, संतुलन और सेंटर ऑफ मास (द्रव्यमान केंद्र) का अध्ययन किया।इसका मकसद खेल के सामानों के डिजाइन को बेहतर बनाना है।

वैज्ञानिक यह समझना चाहते हैं कि मैच के दौरान गेंद की गति बिल्कुल सटीक रहे और हवा में उसका संतुलन न बिगड़े। इसके साथ ही फुटबॉल में इस्तेमाल होने वाले ‘मैच बॉल सेंसर’ मैदान पर गेंद के प्रदर्शन को कितना प्रभावित करते हैं, इसका पता लगाया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।