ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशनासा अंतरिक्ष यात्रियों के लिए टॉयलेट से लैस स्पेससूट बना रहा

नासा अंतरिक्ष यात्रियों के लिए टॉयलेट से लैस स्पेससूट बना रहा

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष संस्था नासा अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ऐसा स्पेससूट विकसित कर रहा है, जो शौचालय से लैस होगा। सुनने में यह अजीब लग सकता है, लेकिन नासा के वैज्ञानिक एक प्रयोग के तहत ऐसा कर रहे...

नासा अंतरिक्ष यात्रियों के लिए टॉयलेट से लैस स्पेससूट बना रहा
एजेंसी,वाशिंगटन Thu, 22 Feb 2018 06:03 PM
ऐप पर पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष संस्था नासा अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ऐसा स्पेससूट विकसित कर रहा है, जो शौचालय से लैस होगा। सुनने में यह अजीब लग सकता है, लेकिन नासा के वैज्ञानिक एक प्रयोग के तहत ऐसा कर रहे हैं। 

ओरियन अंतरिक्ष यान में होगा इस्तेमाल
यह ‘ओरियन क्रू सर्वाइवल सिस्टम्स सूट्स’ (ओसीएसएसएस) होगा। इसे ओरियन अंतरिक्षयान में सवार होने वाले यात्री पहनेंगे। यह यान इंसानों को पृथ्वी की निचली कक्षा से ऊपर ले जाएगा। अंतरिक्ष यात्री आपात स्थितियों में छह दिन तक अपना स्पेससूट पहने रह सकते हैं। 
दरअसल, वैज्ञानिक एक प्रयोग कर रहे हैं जो ओरियन यान में दबाव कम होने से जुड़ा है। उनकी कोशिश है कि यात्री छह दिन तक आपात स्थिति में छह दिन तक इस सूटों की मदद से काम चला सकें। 

आपात स्थिति में होगा मददगार
हालांकि ओरियन यान में शौचालय होगा, नासा आपात स्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस तरह के सूट पर काम कर रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ओरियन कैप्सूल में अगर कभी कोई तकनीकी खराबी आ जाए और यात्रियों को अधिक समय तक अपने सूट में रहना पड़े तो उन्हें परेशानी न हो। 

मौजूदा सूट में लगे होते हैं डायपर
मौजूदा स्पेससूटों में डायपर लगे होते हैं लेकिन एक बार में अंतरिक्षयात्री उन्हें 10 घंटे से ज्यादा समय तक पहने नहीं रह सकते। स्पेससूट उतारने के बाद अंतरिक्षयात्री यान में मौजूद शौचालयों का इस्तेमाल करते हैं।  

चंद्रमा पर गए पहले यान में नहीं था शौचालय
चंद्रमा पर जाने वाले पहले अंतरिक्षयान में शौचालय नहीं था। सभी पुरुष यात्रियों ने लघु शंका समाधान के लिए कैथिटर का इस्तेमाल किया था। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें