Hindi Newsविदेश न्यूज़narendra Modi PM vladimir putin meets at SCO in samarkand - International news in Hindi
SCO में पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश, यूक्रेन युद्ध पर पुतिन को डेमोक्रेसी, डिप्लोमेसी और डायलॉग का दिया मंत्र

SCO में पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश, यूक्रेन युद्ध पर पुतिन को डेमोक्रेसी, डिप्लोमेसी और डायलॉग का दिया मंत्र

संक्षेप:

समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्‍मेलन के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की मुलाकात हुई। इन दोनों की मुलाकात पर पूरी दुनिया की निगाह रही।

Sep 16, 2022 06:55 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिंदुस्तान, समरकंद
share Share
Follow Us on

समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्‍मेलन के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की मुलाकात हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बातचीत हुई।  पीएम मोदी ने इशारों-इशारों में रूस के राष्ट्रपति को युद्ध को लेकर एक सुझाव भी दे डाला। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह युग युद्ध का नहीं है। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेसी, डिप्लोमेसी और डायलॉग से ही दुनिया को सही संदेश मिलेगा।  वहीं ऊर्जा-सुरक्षा पर भी इस दौरान चर्चा हुई। पहले यह मीटिंग आधे घंटे के लिए होनी थी, लेकिन दोनों के बीच करीब एक घंटे तक मुलाकात चली। 

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुतिन ने रूस की यात्रा पर किया आमंत्रित
इस दौरान रूस के राष्ट्रपति ने भारतीय प्रधानमंत्री को रूस की यात्रा पर आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि हमारे बीच कंस्ट्रक्टिव रिश्ते रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने रूस से फर्टिलाइजर की जो मांग की है, उसे पूरी करेंगे। उम्मीद है कि भारत के कृषि क्षेत्र में मदद होगी। उन्होंने कहा कि बहुत सारे विषयों पर बात हुई। पिछले साल दिसंबर में बात हुई। इस बीच एक टेलीफोन पर बात हुई। इस दौरान दि्वपक्षीय के साथ अन्य बातों पर भी चर्चा हुई। 

न हाथ मिले, न स्माइल... बगल में थे जिनपिंग फिर भी पीएम मोदी ने दिखाई दूरी; चीन को दिया संदेश
पीएम मोदी ने जताया आभार

इसके बाद बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आपका और यूक्रेन का आभार व्यक्त करना चाहूंग। उन्होंने कहा कि आप दोनों की मदद से युद्ध के दौरान हम अपने स्टूडेंट्स को खतरे के बीस से बाहर निकाल पाए। उन्होंने कहा कि भारत और रशिया के संबंध कई गुना आगे बढ़े हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने अपनी और पुतिन की दोस्ती का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि हम एक ऐसे मित्र रहे हैं जो पिछले कई दशकों से एक दूसरे के साथ रहे हैं। पूरी दुनिया यह बात जानती है। 2001 में आपसे पहली बार मिला तब मैं एक स्टेट हेड था था। तब से लगातार हमारी दोस्ती बढ़ती जा रही है। आज आपने भारत के लिए जो भावनाएं व्यक्त की हैं। उससे हमारे संबंध अच्छे होंगे और दुनिया की आशा भी पूरी होगी।

पीएम ने जिनपिंग और शरीफ से बनाकर रखी दूरी
गौरतलब है कि भारत और रूस के बीच सैन्य साजो सामान और तेल का व्यापार प्रमुख रूप से होता था। ऐसे में पीएम मोदी और पुतिन की मुलाकात पर पूरी दुनिया की निगाहें हैं। इससे पहले दिन में भारतीय प्रधानमंत्री ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से दूरी बनाकर रखी थी। बता दें कि पाकिस्तान ने हाल ही में भारत से कारोबारी संबंधों को बहाल करने के संकेत दिए थे। लेकिन भारत ने इस पर कुछ रिस्पांस नहीं दिया था। वहीं चीन के साथ भी भारत का आतंकवाद, सीमा विवाद समेत कई मसलों पर टकराव है। 

क्या है एससीओ
एससीओ की शुरुआत जून 2001 में शंघाई में की गई थी। चीन, कजाखिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, तजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान इसके छह संस्थापक और भारत व पाकिस्तान के रूप में पूर्णकालिक सदस्य हैं। भारत और पाकिस्तान 2017 में इसमें शामिल हुए थे। एससीओ सबसे बड़े अंतर-क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय संगठनों में से एक के रूप में उभरा है।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।