रोहटा रोड निवासी युवक अबूधाबी से आठ दिन से लापता, परिवार ने लगाई गुहार

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

मेरठ के दीपक वर्मा पिछले आठ दिनों से अबूधाबी में लापता हैं। वह 'डीकेजी डाइविंग सर्विसेज' में गोताखोर थे और हॉस्टल से बाहर खाना खाने गए थे, इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। परिवार ने अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है।

रोहटा रोड निवासी युवक अबूधाबी से आठ दिन से लापता, परिवार ने लगाई गुहार

मेरठ रोहटा रोड निवासी दीपक वर्मा (पुत्र सुरेंद्र कुमार) पिछले आठ दिनों से अबूधाबी में रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं। दीपक अबूधाबी की 'डीकेजी डाइविंग सर्विसेज' कंपनी में गोताखोर के रूप में कार्यरत थे और अलमफ्फ अल्लाह कैंप नंबर-2 स्थित हॉस्टल में रह रहे थे।​परिजनों के अनुसार, दीपक हॉस्टल से खाना खाने के लिए बाहर गए थे, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटे और उनका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है। स्थानीय पुलिस और कंपनी के अधिकारियों से संपर्क करने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। ​परेशान परिजनों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप करने और दीपक को जल्द तलाशने की गुहार लगाई है।

परिवार ने मदद के लिए दीपक से जुड़े पहचान संबंधी दस्तावेज भी अधिकारियों को सौंपे हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़रोहटा रोड निवासी युवक अबूधाबी से आठ दिन से लापता, परिवार ने लगाई गुहार