ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशम्यांमार में लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 51 हुई, सेना ने संभाला मोर्चा

म्यांमार में लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 51 हुई, सेना ने संभाला मोर्चा

म्यांमार ने तेजी से बढ़ते पानी में हजारों लोगों के फंस जाने और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 51 हो जाने के बाद राहत प्रयासों में मदद पहुंचाने के लिए पॉंग शहर में सैंकड़ों आपात बचाव कर्मी रविवार को...

म्यांमार में लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 51 हुई, सेना ने संभाला मोर्चा
एजेंसी,मॉलम्याइनMon, 12 Aug 2019 03:28 AM
ऐप पर पढ़ें

म्यांमार ने तेजी से बढ़ते पानी में हजारों लोगों के फंस जाने और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 51 हो जाने के बाद राहत प्रयासों में मदद पहुंचाने के लिए पॉंग शहर में सैंकड़ों आपात बचाव कर्मी रविवार को भी भूस्खलन के मलबे से लोगों को बाहर निकालने में जुटे रहे। म्यांमार के अग्निशमन सेवा विभाग ने फेसबुक पर लिखा, ''सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर तीन और शव मिले। (भूस्खलन की इस घटना में) मरने वालों की संख्या 51 हो गयी।"

मोन, कारेन और काचिन प्रांतों के अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश हुई है जिससे सड़कों पर पानी भर गया है, पुल नष्ट हो गये हैं और लोग बचने के लिए नौका से भागने को मजबूर हो गये हैं। बारिश के मौसम के चरम पर पहुंचने के साथ ही सशस्त्र बल राहत कार्यों में जुट गये हैं।

पाकिस्तान में भारी बारिश से बाढ़ और लैंडस्लाइड, अब तक 28 लोगों की मौत

ब्रिगेडियर जनरल जॉ मिन टून ने कहा, ''हमारी क्षेत्रीय सैन्य कमान आपदा क्षेत्रों में तलाश एवं बचाव कार्यों में मदद पहुंचाने में जुटी है।" उन्होंने कहा, ''भोजन पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जाएगा।" सबसे अधिक प्रभावित मोन प्रांत पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस टाउनशिप के एक निवासी ने कहा, ''यह साल सबसे बदतर है।"

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें