ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेश24 साल की महिला..21 बच्चों की मां, खुद बताया कैसे सबको संभालती है

24 साल की महिला..21 बच्चों की मां, खुद बताया कैसे सबको संभालती है

रूस की रहने वाली एक 24 साल की महिला ने हाल ही में अपने 21वें बच्चे का स्वागत किया है। महिला की सभी बच्चों के साथ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जैसे ही महिला ने इंस्टाग्राम पर यह...

24 साल की महिला..21 बच्चों की मां, खुद बताया कैसे सबको संभालती है
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 26 Oct 2021 01:12 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

रूस की रहने वाली एक 24 साल की महिला ने हाल ही में अपने 21वें बच्चे का स्वागत किया है। महिला की सभी बच्चों के साथ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जैसे ही महिला ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर पोस्ट की लोग हैरान रह गए। हालांकि महिला ने खुद इस बारे में पूरी जानकारी जब दी तब लोगों को सच्चाई पता चली।

दरअसल, यह महिला रूस के एक शहर की है। 'डेली मेल' की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का नाम क्रिस्टीना ओटर्क है। यह महिला हाल ही में 21वें बच्चे की मां बनी है। हालांकि उसने सभी बच्चों का जन्म खुद नहीं दिया है, इनमें से कुछ को उसने गोद लिया है जबकि कुछ बच्चे सेरोगेसी के जरिए पैदा हुए हैं। क्रिस्टीना ओटर्क को बच्चे पालने का इतना शौक है कि वह अपने सभी बच्चों के साथ खुश रहती है।

यह भी बताया गया है कि महिला ने अपने सभी 21 बच्चों को संभालने के लिए 16 नैनी को काम पर रखा है। महिला के पति बड़े बिजनेसमैन हैं। महिला ने सिर्फ पिछले साल मार्च और इस साल जुलाई के बीच सरोगेट्स के जरिए माता-पिता बनने पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इतना ही नहीं महिला अपने सभी देखभाल करने वाले नौकरों पर भी करोड़ों रूपये खर्च करती है।

रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि महिला के पति की यह दूसरी शादी है। पहली शादी से भी दो बच्चे हुए थे और वे बच्चे भी इसी महिला के साथ रहते हैं, उनको मिलाकर महिला के पास कुल 21 बच्चे हो चुके हैं। एक इंटरव्यू में महिला ने बताया कि वह एक व्यावहारिक मां है। उन्होंने कहा कि मैं हर समय बच्चों के साथ रहती हूं ताकि वे सभी खुश रहें और मां का प्यार पा सकें।

महिला ने यह भी बताया कि वह सब कुछ करती हूं जो हर मां आम तौर पर करती है। उन्होंने कहा कि वह स्टाफ शेड्यूल की योजना बनाने से लेकर परिवार के लिए खरीदारी करने तक सब काम करती है। महिला सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव है, वह लगातार अपने बच्चों के बारे में अपडेट्स देती रहती हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें