हांगकांग मेले के लिए बुकिंग कराने में जुटे निर्यातक
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
मुरादाबाद। आगामी अक्तूबर के महीने में दिल्ली के ऑटम फेयर के ठीक बाद हांगकांग का शो शुरू होगा। हर साल होने वाले इस शो में हिस्सा लेने के लिए पिछले छह स

आगामी अक्तूबर के महीने में दिल्ली के ऑटम फेयर के ठीक बाद हांगकांग का शो शुरू होगा। हर साल होने वाले इस शो में हिस्सा लेने के लिए पिछले छह साल से मुरादाबाद के निर्यातक काफी उदासीनता दिखा रहे थे, लेकिन, इस बार परिद़श्य बदलता दिखाई दे रहा है। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवेदउर्रहमान ने बताया कि इस बार होने वाले हांगकांग मेले में कई ऐसे अमेरिकी और यूरोपीय ग्राहकों ने पहुंचने का इरादा जाहिर किया है जो कोविड के बाद से मेले में खरीदारी के लिए नहीं पहुंच रहे थे। हांगकांग मेले के आयोजकों ने खरीदारों के इस रुझान को शिद्दत से जाहिर किया है जिसके मद्देनजर मुरादाबाद के कई निर्यातकों ने हांगकांग के शो में अपनी हिस्सेदारी दर्ज कराने के लिए बुकिंग कराने का सिलसिला तेज कर दिया है।


