कतर के पूर्व अमीर के लिए प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के पूर्व अमीर शेख हमाद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। मोदी ने कहा कि दिवंगत नेता की विरासत भारत-कतर के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में मदद करेगी। केंद्र सरकार ने 13 जुलाई को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी।

कतर के पूर्व अमीर के लिए प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद अल थानी से बात की और पूर्व अमीर शेख हमाद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। एक्स पर पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि दिवंगत नेता की स्थायी विरासत दोनों देशों को रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में मार्गदर्शन करती रहेगी। पूर्व अमीर का 12 जुलाई को 74 साल की उम्र में निधन हो गया था। केंद्र सरकार ने सम्मान के तौर पर 13 जुलाई को एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी और पूरे देश में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया था।

...........

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।