मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने बांग्लादेश के राष्ट्रपति पद की शपथ ली

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वरिष्ठ नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। आलमगीर ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर यह पद प्राप्त किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और चीन ने आलमगीर को बधाई दी। यह चुनाव 35 साल में पहली बार हुआ है।

 मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने बांग्लादेश के राष्ट्रपति पद की शपथ ली

ढाका, एजेंसी। वरिष्ठ नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने शुक्रवार को बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। लंबे समय से सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के महासचिव रहे आलमगीर को जातीय संसद के कार्यवाहक अध्यक्ष कैसर कमाल ने बंगभवन के दरबार हॉल में पद की शपथ दिलाई। बंगभवन देश के राष्ट्राध्यक्ष का आधिकारिक कार्यालय-सह-आवास है। प्रधानमंत्री तारिक रहमान, विपक्ष के नेता शफीकुर रहमान, पूर्व मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस, कैबिनेट मंत्री, सेना के शीर्ष अधिकारी और कई अन्य अधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह से पहले आलमगीर ने बीएनपी के संस्थापक जियाउर रहमान और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की कब्रों पर जाकर फातिहा पढ़ा। आलमगीर ने अपने प्रतिद्वंद्वी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के अध्यक्ष एवं जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11-दलीय विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार कर्नल (सेवानिवृत्त) ओली अहमद को हराया था। देश में इस पद के लिए 35 साल में पहली बार हुए चुनावी मुकाबले में 78 वर्षीय आलमगीर ने 255 मत प्राप्त किये थे जबकि ओली अहमद को 88 मत मिले थे.

राष्ट्रपति मुर्मु ने आलमगीर को दी बधाई

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर को बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि सार्वजनिक जीवन और राजनीतिक नेतृत्व का उनका लंबा अनुभव बांग्लादेश की जनता की सेवा में सफल कार्यकाल सुनिश्चित करेगा। आलमगीर को भेजे संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच विशिष्ट संबंध हैं, जो साझा बलिदानों के इतिहास, करीबी सांस्कृतिक संबंधों और दोस्ती के मजबूत रिश्तों पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि सार्वजनिक जीवन और राजनीतिक नेतृत्व में आपका लंबा अनुभव बांग्लादेश की जनता की सेवा में सफल कार्यकाल का मार्ग प्रशस्त करेगा.

चीन ने ने भी बधाई दी

बीजिंग। चीन ने शुक्रवार को मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर को बांग्लादेश का नया राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि वह ढाका के साथ अपने संबंधों को विशेष महत्व देता है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि चीन आलमगीर को बांग्लादेश का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई देता है। उन्होंने कहा कि चीन बांग्लादेश के साथ अपने संबंधों को महत्व देता है।

सामान्य प्रश्न

✦मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने कब शपथ ली?−
मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने शुक्रवार को शपथ ली।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने बांग्लादेश के राष्ट्रपति पद की शपथ ली