दो सप्ताह बाद सऊदी अरब से पैतृक गांव पहुंचा श्रमिक का शव
हिन्दुस्तान, बहराइच
चरदा के निवासी साबित राम सोनकर (45) की दो सप्ताह पहले सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव गांव लौटने पर परिजनों में कोहराम मच गया। उनके पीछे पत्नी सीता देवी, पुत्र लव कुश और बेटी सरोज अनाथ रह गए हैं। परिवार अब आर्थिक संकट में हैं।

चरदा संवाददाता। दस वर्ष से सऊदी अरब में रहकर मजदूरी कर रहे रूपईडीहा थाने के चरदा गांव निवासी साबित राम सोनकर (45) पुत्र हरिराम दो सप्ताह पूर्व उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, परिवार में चीख-पुकार मच गई। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब दो सप्ताह पश्चात मृतक का शव मंगलवार शाम सऊदी अरब से उनके पैतृक गांव चरदा पहुंचा। शव देखते ही परिजन फफक पड़े। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा, वहीं मृतक के अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। साबित राम सोनकर की मौत से परिवार के सामने दुख के साथ-साथ रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है।
मृतक अपने पीछे पत्नी सीता देवी (42), पुत्र लव कुश ( 20), बेटी सरोज (15) अनाथ हो गए है।


