ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशसमंदर से 550 किलोमीटर नीचे मिला द्वितीय विश्व युद्ध के जहाज का मलबा

समंदर से 550 किलोमीटर नीचे मिला द्वितीय विश्व युद्ध के जहाज का मलबा

द्वितीय विश्वयुद्ध के समय लापता हुए युद्धपोत यूएसएस इंडियानापोलिस का मलबा 72 साल बाद मिल गया है। विश्वयुद्ध के दौरान जापानी पनडुब्बी के हमले से युद्धपोत नष्ट हो गया था। खोजकतार्ओं ने ऐलान किया कि...

समंदर से 550 किलोमीटर नीचे मिला द्वितीय विश्व युद्ध के जहाज का मलबा
एजेंसी।,वाशिंगटनSun, 20 Aug 2017 11:01 AM
ऐप पर पढ़ें

द्वितीय विश्वयुद्ध के समय लापता हुए युद्धपोत यूएसएस इंडियानापोलिस का मलबा 72 साल बाद मिल गया है। विश्वयुद्ध के दौरान जापानी पनडुब्बी के हमले से युद्धपोत नष्ट हो गया था। खोजकतार्ओं ने ऐलान किया कि फिलीपीन सागर में सतह से 550 किलोमीटर नीचे इस जहाज का मलबा मिला। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर पॉल एलेन ने इस युद्धपोत का पता लगाने वाले खोज दल का नेतत्व किया।
      
शार्क खा गई थीं कई लोगों को 
इस जहाज को द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान हिरोशिमा प्रयोग होने वाले परमाणु बम के हिस्से पहुंचाने के लिए गोपनीय अभियान पूरा होने के तुरंत बाद निशाना बनाया गया। अमेरिकी नौसेना के इतिहास प्रभाग के मुताबिक, हमले के केवल 12 मिनट बाद ही यह जहाज डूब गया जिससे वह संकट संबंधी संकेत नहीं भेज पाया और न ही जीवन रक्षक उपकरण का उपयोग कर पाया। अमेरिकी नौसेना ने बताया कि जहाज पर तैनात 1,196 नाविकों और सैनिकों में से शुरुआत में कुछ 800 ही बच पाए लेकिन शार्क से भरे समुद्र में कई दिनों तक जिंदगी के लिए जूझने के बाद केवल 316 लोग ही बचे। इनमें से 22 अभी जीवित है।
      

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें