अपडेट ::::ब्रिटेन में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा ईरान: ब्रिटिश खुफिया प्रमुख

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नोट ::: पूरी खबर अपडेट है.....इसी का इस्तेमाल करें -एआई से

अपडेट ::::ब्रिटेन में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा ईरान: ब्रिटिश खुफिया प्रमुख

नोट ::: पूरी खबर अपडेट है.....इसी का इस्तेमाल करें -एआई से लैस ड्रोन भी सुरक्षा के लिए नई चुनौती बन रहे

ब्रिटेन के सैन्य ठिकाने निशाने पर

लंदन, एजेंसी। ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी एमआई-5 के प्रमुख केन मैक्कलम ने मंगलवार को कहा कि ईरान ब्रिटेन में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने सितंबर में अमेरिकी सेना के इस्तेमाल वाले आरएएफ फेयरफोर्ड एयरबेस पर हमले की कथित साजिश को ऐसी अकेली घटना मानने से इनकार करते हुए कहा कि रूस और ईरान दोनों ब्रिटेन के खिलाफ अपनी गतिविधियां बढ़ा रहे हैं।

मैक्कलम के मुताबिक, ईरान अब ब्रिटेन में अपने पारंपरिक निशानों से आगे बढ़कर सैन्य ठिकानों जैसे कठिन लक्ष्यों को निशाना बनाने की महत्वाकांक्षा रखता है। ब्रिटिश अधिकारियों ने पहले ईरान से जुड़े लोगों पर यहूदी स्थलों में आगजनी और तोड़फोड़ के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि फेयरफोर्ड जैसी घटना के उदाहरण ब्रिटेन के अलावा दुनिया के अन्य हिस्सों में भी सामने आए हैं।

एआई से बढ़ते सुरक्षा खतरे

एआई से साइबर हमलों का खतरा बढ़ा

ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी एमआई-5 के प्रमुख केन मैक्कलम ने चेतावनी दी है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) साइबर सुरक्षा के लिए खतरा तेजी से बढ़ा रही है।

उन्होंने कहा कि आतंकवादी भी अपनी हमले की योजना और क्षमता बेहतर बनाने के लिए एआई का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे कुछ लोगों को पकड़ा भी गया है। मैक्कलम ने मंगलवार को अपनी वार्षिक सुरक्षा समीक्षा में बताया कि एआई की मदद से लक्षित दुष्प्रचार, कट्टरपंथी सामग्री और साइबर हमले अधिक प्रभावी बनाए जा सकते हैं। एआई से लैस ड्रोन भी सुरक्षा के लिए नई चुनौती बन रहे हैं।

एआई से जैविक हथियारों का खतरा

एआई से जैविक हथियारों का खतरा

एमआई-5 प्रमुख ने आगाह किया कि एआई का दुरुपयोग नए जैविक हथियार और खतरनाक रोगाणु विकसित करने में भी हो सकता है। इस खतरे का आकलन करने के लिए एमआई-5 में एआई थ्रेट असेसमेंट सेंटर शुरू किया गया है। इसमें विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञ मिलकर एआई से जुड़े सुरक्षा जोखिमों का विश्लेषण करेंगे।

रूस ब्रिटेन के लिए प्रमुख विदेशी खतरा

रूस को बताया सबसे बड़ा खतरा

मैक्कलम ने रूस को ब्रिटेन के लिए प्रमुख विदेशी खतरा बताते हुए कहा कि रूस, ईरान और चीन से जुड़े सुरक्षा मामलों में पिछले एक दशक में चार गुना बढ़ोतरी हुई है। तोड़फोड़, हत्या की साजिश, साइबर हमले और आगजनी जैसी घटनाओं के कारण एमआई-5 अब शीत युद्ध के दौर से भी अधिक संसाधन विदेशी खतरों से निपटने में लगा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा केवल सेना या खुफिया एजेंसियों तक सीमित नहीं है। बिजली व्यवस्था, संचार नेटवर्क और रोजमर्रा की जरूरी सेवाओं की सुरक्षा भी उतनी ही अहम है। उन्होंने लोगों और संस्थानों से संभावित खतरों के प्रति सतर्क रहने की अपील की।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦केन मैक्कलम के अनुसार ईरान ब्रिटेन में किन ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है?−
उन्होंने कहा कि ईरान ब्रिटेन में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़अपडेट ::::ब्रिटेन में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा ईरान: ब्रिटिश खुफिया प्रमुख