ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशमेक्सिको: सल्मांका के बार में गोलीबारी, पांच की मौत

मेक्सिको: सल्मांका के बार में गोलीबारी, पांच की मौत

उत्तर-मध्य राज्य गुआनाजुआटो के सल्मांका के एक बार में हथियारबंद हमलावरों ने गोलीबारी की, इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय अखबार ईआई यूनिवर्सल की खबर के अनुसार रात को करीब डेढ़ बजे हमलावर बार...

मेक्सिको: सल्मांका के बार में गोलीबारी, पांच की मौत
लाइव हिंदुस्तान टीम,मेक्सिको सिटीFri, 11 Oct 2019 01:50 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर-मध्य राज्य गुआनाजुआटो के सल्मांका के एक बार में हथियारबंद हमलावरों ने गोलीबारी की, इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय अखबार ईआई यूनिवर्सल की खबर के अनुसार रात को करीब डेढ़ बजे हमलावर बार में घुसे और लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

सल्मांका नगर प्रशासन ने घटना की पुष्टि की है। गुआनाजुआटो एक शांतिपूर्ण राज्य है। बीते कुछ समय में हत्या के मामले बढ़े हैं। इस साल के पहले आठ महीने में, 2,275 हत्यायें दर्ज की गयी थी। यह संख्या पिछले दो साल में लगभग ढाई गुना हो गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें