ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशरूस के लिए जासूसी करने के आरोप में मेक्सिको का नागरिक अमेरिका में गिरफ्तार

रूस के लिए जासूसी करने के आरोप में मेक्सिको का नागरिक अमेरिका में गिरफ्तार

रूस के लिए जासूसी करने के संदेह में हेक्टर अलेजांद्रो कैब्रेरा फुएंतेस नाम के मेक्सिको के नागरिक को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। मेक्सिको के इएल एस्पिनल शहर के मेयर हजाएल माटस ने यह जानकारी...

रूस के लिए जासूसी करने के आरोप में मेक्सिको का नागरिक अमेरिका में गिरफ्तार
लाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 21 Feb 2020 11:48 AM
ऐप पर पढ़ें

रूस के लिए जासूसी करने के संदेह में हेक्टर अलेजांद्रो कैब्रेरा फुएंतेस नाम के मेक्सिको के नागरिक को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। मेक्सिको के इएल एस्पिनल शहर के मेयर हजाएल माटस ने यह जानकारी दी है। कैब्रेरा मेक्सिको के दक्षिणी राज्य ओक्साका में एक वैज्ञानिक परियोजना में कार्यरत था और चिकित्सा के क्षेत्र में उसने महान उपलब्धियां हासिल की है। 

मिलेनियो न्यूज ने माटस के हवाले से अपने रिपोर्ट में कहा, ''कैब्रेरा हमारे क्षेत्र में एक वैज्ञानिक परियोजना का हिस्सा था और उसे चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के लिए एक उम्मीदवार के तौर पर माना गया था।  

मिलेनियो न्यूज के अनुसार उसने (कैब्रेरा) रूस के कजान संघीय विश्वविद्यालय से माइक्रोबायोलॉजी और आणविक जीव विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। इसके अलावा उसने जर्मनी के गिएसेन  विश्वविद्यालय से भी डिग्री हासिल की है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें