Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।

अफगानिस्तान में आतंकवाद पर लगाना होगा लगाम, SCO में सदस्य देशों ने एक सुर में बुलंद की आवाज

ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में हुई एससीओ मीट में सभी सदस्य देशों ने अफगानिस्तान के लिए समर्थन जताया है। सभी देशों ने अफगान में स्वतंत्रता, एकता, लोकतंत्र और शांति के लिए आवाज उठाई। सदस्य देशों ने...

offline
अफगानिस्तान में आतंकवाद पर लगाना होगा लगाम, SCO में सदस्य देशों ने एक सुर में बुलंद की आवाज
Deepak एएनआई, दुशांबे
Fri, 17 Sep 2021 7:34 PM

ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में हुई एससीओ मीट में सभी सदस्य देशों ने अफगानिस्तान के लिए समर्थन जताया है। सभी देशों ने अफगान में स्वतंत्रता, एकता, लोकतंत्र और शांति के लिए आवाज उठाई। सदस्य देशों ने अफगानिस्तान को आतंकवाद और आतंक से मुक्त करने की बात कही। 

आतंकवाद और आतंकवाद के समर्थकों पर लगे लगाम
इस दौरान सदस्य देशों ने अफगानिस्तान में सम्मिलित सरकार की जरूरत पर जोर दिया। कहा गया कि सभी धर्मों, संप्रदायों राजनीतिक समूहों और अफगान सोसायटी की भागीदारी सरकार में होनी चाहिए। साथ ही सदस्य देशों ने आतंक के सभी स्वरूपों को खारिज किया। इस दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि आतंकवाद और इसकी वित्तीय मदद पर भी पूरी तरह से रोक लगनी चाहिए। सदस्य देशों ने आतंकवाद, अलगाववाद और अतिवाद को बढ़ावा देने वालों पर भी लगाम कसने की जरूरत बताई। 

विकास से जुड़े अनुभवों को शेयर करने पर जोर
शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों ने इस बात पर जोर दिया कि वह ऐसी सभी शक्तियों के खिलाफ खड़े होंगे जो आतंकवाद का किसी भी रूप में सपोर्ट करते हैं। साथ ही आतंकवाद को समर्थन देने वाले व्यक्तियों और संस्थानों पर भी कड़ी कार्रवाई की जरूरत बताई गई। सदस्य देशों ने राष्ट्रीय विकास, डिजाइन, डिजिटल इकॉनमी प्लान, इन्नोवेटिव टेक्नोलॉजी को अडॉप्ट करने आदि से जुड़े अनुभव शेयर करने पर जोर दिया गया। 

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

विदेश की अगली ख़बर पढ़ें
SCO Summit Afghanistan News World News In Hindi International News
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें