खेल : एमबापे ने फ्रांस को नॉकआउट में जगह दिलाई

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

किलियन एमबापे ने अपने 100वें अंतरराष्ट्रीय मैच में दो गोल दागकर फ्रांस को इराक पर 3-0 से जीत दिलाई। इस जीत के साथ फ्रांस ने फीफा विश्व कप के नॉकआउट में अपनी जगह पक्की की। एमबापे ने 14वें और 54वें मिनट में गोल किए, जबकि तीसरा गोल उस्मान डेम्बेले ने किया।

खेल : एमबापे ने फ्रांस को नॉकआउट में जगह दिलाई

किलियन ने अपने 100वें अंतरराष्ट्रीय मैच में दो गोल ठोके, दो बार की चैंपियन टीम ने इराक को 3-0 से शिकस्त दी

मैच का विवरण

एमबापे ने फ्रांस को नॉकआउट में जगह दिलाई

04 बार फ्रांस की टीम फीफा विश्व कप के फाइनल में पहुंची

02 बार चैंपियन बनी, दो बार उपविजेता रहकर संतोष किया

08 साल से फ्रांस को तीसरे विश्व कप खिताब का इंतजार है

28 साल पहले फ्रांस ने पहली बार विश्व कप खिताब जीता था

खिलाड़ियों की प्रदर्शनी

फिलाडेल्फिया, एजेंसी। करीब छह फुट लंबे फॉरवर्ड किलियन एमबापे ने इराक के डिफेंडरों को अपनी ड्रिबलिंग से ऐसे छकाया कि वे देखते रह गए और एमबापे ने दोनों हाफ में एक-एक गोल ठोक दिए। इसकी मदद से दो बार के विश्व चैंपियन फ्रांस की टीम ने इराक को 3-0 से हराकर दसवीं बार फीफा विश्व कप के नॉकआउट में जगह बना ली।

एमबापे फ्रांस की 2018 विश्व कप जीत और 2022 में फाइनल तक पहुंचाने में सूत्रधार रहे थे। इस बार उनके, डेम्बेले और डिजायर डू के रहते फ्रांस खिताब के प्रबल दावेदारों में से है। फ्रांस का सामना अब 4 जुलाई को यहां जर्मनी से हो सकता है。

मैच का नतीजा

पहले हाफ में ही बढ़त : बारिश के कारण देर से शुरू हुए मैच में फ्रांस ने शुरू से आक्रामक खेल दिखाया और इराक के स्ट्राइकरों को बांधे रखा। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक एमबापे का यह 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। एमबापे ने 14वें पहला गोल करके टीम को बढ़त दिलाई। उसके बाद दूसरे हाफ में भी उन्होंने जलवा दिखाया और 54वें मिनट में गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया। फ्रांस के लिए तीसरा गोल बैलन डि ऑर विजेता उस्मान डेम्बेले ने किया।

तूफान ने खेल रोका : फ्रांस ने हाफटाइम तक 1-0 की बढ़त बना ली जब भारी बारिश और तूफान के कारण मैच दो घंटे से अधिक समय के लिए रोकना पड़ा। मैदानकर्मियों को इसके बाद लिंकन फाइनेंशियल फील्ड से पानी निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्कोरबोर्ड पर दर्शकों के लिए स्टेडियम के कवर वाले क्षेत्र में जाने का निर्देश बार-बार आ रहा था और तूफान की चेतावनी भी थी। ऐसे में दर्शक बालकनी में जमा हो गए थे।

स्टेडियम के ऊपरी हिस्से में आखिरी कुछ छत से ढकी कतारों में बैठे फ्रांस के प्रशंसक देश का झंडा लहराते रहे तो कुछ बाहर जाने के रास्ते की ओर भागे। इस सारी परिस्थितियों में दूसरे हाफ में पानी का कोई ब्रेक नहीं लिया गया।

1986 में पदार्पण के बाद दूसरी बार विश्व कप खेल रहे इराक के स्ट्राइकर ऐमन हुसैन को चोट के कारण 26वें मिनट में मैदान छोड़ना पड़ा जिनकी जगह अली अल हमादी ने ली। हुसैन ने नॉर्वे के खिलाफ पहले मैच में गोल किया था।

एमबापे के आँकड़े

दिग्गज रोनाल्डो को पछाड़ दूसरे स्थान पर पहुंचे

तीसरा विश्व कप खेल रहे 27 वर्ष के एमबापे के अब विश्व कप में 16 गोल हो गए हैं और वह विश्व कप फुटबॉल के इतिहास में अर्जेंटीना के महान लियोनेल मेसी के बाद जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोसे के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। वह ब्राजील के पूर्व दिग्गज रोनाल्डो से आगे निकल गए। मेसी के विश्व कप में 18 गोल हो गए हैं जिन्होंने अल्जीरिया के खिलाफ पहले मैच में तीन गोल दागे थे और फिर दूसरे मैच में दो गोल किए।

एमबापे ने सेनेगल के खिलाफ पहले मैच में भी दो गोल किए थे। उनके अब 59 अंतरराष्ट्रीय गोल हो गए हैं जो फ्रांस के लिए सर्वाधिक हैं। इस विश्व कप में अब तक वह चार गोल कर चुके हैं जबकि 2022 में आठ और 2018 में चार गोल किए थे। उन्हें 2022 में सर्वाधिक गोल के लिए गोल्डन बूट भी मिला था।

सामान्य प्रश्न

किलियन एमबापे ने किस टीम के खिलाफ अपने 100वें मैच में गोल किए?
किलियन एमबापे ने इराक के खिलाफ अपने 100वें मैच में गोल किए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।