उनका चुनाव 'चिह्न' चोर होना चाहिए...बाहर तो बाहर अब घर में भी इमरान खान की हो रही बेइज्जती

उनका चुनाव 'चिह्न' चोर होना चाहिए...बाहर तो बाहर अब घर में भी इमरान खान की हो रही बेइज्जती

संक्षेप:

नया पाकिस्तान का नारा देकर सत्ता में आए इमरान खान का न तो बाहर में इज्जत है और न ही घर रमें। हर जगह वह सबके निशाने पर रहते हैं। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने...

Jul 11, 2021 01:18 pm ISTShankar Pandit एएनआई, इस्लामाबाद
share

नया पाकिस्तान का नारा देकर सत्ता में आए इमरान खान का न तो बाहर में इज्जत है और न ही घर रमें। हर जगह वह सबके निशाने पर रहते हैं। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने शनिवार को प्रधानमंत्री इमरान खान को पाकिस्तान में व्याप्त कुशासन को लेकर लताड़ा और कहा कि उनका चुनाव चिन्ह अब क्रिकेट के बल्ले के बजाय 'चोर' का होना चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने कहा कि 2018 में इमरान खान ने क्रिकेट के बल्ले के चिह्न के साथ 'चुनाव चुराया'। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि इमरान खान के नाम का उल्लेख अब केवल यह ध्यान में लाता है कि कैसे लोगों से आटा, चीनी लूट ली गई। उन्होंने कहा कि आटा और चीनी के लिए कैसे कतारें लगती हैं, उसे आप देख सकते हैं। 

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के शारदा शहर में एक रैली को संबोधित करते हुए मरियम ने कहा कि कहा कि एक बुजुर्ग लाइन में खड़े थे और उन्हें मात्र 1.5 चीनी दी गई। उन्होंने सवाल किया कि क्या 10 से 12 लोगों के घर के लिए 1.5 किलो चीनी पर्याप्त हो सकती है? 

इमरान खान की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से करते हुए उन्होंने कहा कि जब कोई पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बारे में सोचता है, तो वह सड़क मार्ग और 'प्रगति' को याद करता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कोई भी अब इमरान पर विश्वास नहीं करता। उनका (पीएम इमरान खान) न तो देश में सम्मान है और न ही विदेश में।

बता दें कि पीएमएल-एन के उपाध्यक्ष ने मरियम रैली में आए दर्शकों से आने वाले 25 जुलाई के चुनावों में पूरे परिवार के साथ मजबूती से भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मुझसे वादा करें कि परिणाम घोषित होने तक आप अपने वोटों की रक्षा करेंगे। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार मरियम ने कहा कि 25 जुलाई को घाटी में 'शेर' विजयी होकर निकलेगा। 

Shankar Pandit

लेखक के बारे में

Shankar Pandit

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।