ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशयूक्रेन विमान हादसा मामले में ईरान में कई गिरफ्तार, राष्ट्रपति रूहानी बोले- जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाना चाहिए

यूक्रेन विमान हादसा मामले में ईरान में कई गिरफ्तार, राष्ट्रपति रूहानी बोले- जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाना चाहिए

ईरान की न्यायपालिका ने कहा कि यूक्रेन के यात्री विमान को मार गिराए जाने के मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, न्यायपालिका ने गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या और नाम की जानकारी नहीं...

यूक्रेन विमान हादसा मामले में ईरान में कई गिरफ्तार, राष्ट्रपति रूहानी बोले- जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाना चाहिए
एजेंसी,तेहरानWed, 15 Jan 2020 02:33 AM
ऐप पर पढ़ें

ईरान की न्यायपालिका ने कहा कि यूक्रेन के यात्री विमान को मार गिराए जाने के मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, न्यायपालिका ने गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या और नाम की जानकारी नहीं दी। विमान में 176 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर पिछले तीन से लगातार विरोध प्रदर्शन जारी हैं।

न्यायपालिका के प्रवक्ता गुलामहुसैन इस्माईली ने बताया कि यूक्रेन के यात्री विमान को गिराने के मामले में विस्तृत जांच हुई है और कुछ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इससे कुछ देर पहले राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाना चाहिए। रूहानी ने कहा कि हमारे लोगों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि इस घटना में चाहे किसी भी स्तर पर किसी की भी गलती या लापरवाही हो, उसे न्याय का सामना करना पड़ेगा। उसे दंड अवश्य मिलेगा। 

इससे पहले ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने विमान हादसे की जांच के लिए विशेष अदालत गठित करने की बात कही थी। रूहानी ने एक भाषण में कहा कि न्यायपालिका न्यायाधीश और दर्जनों विशेषज्ञों के साथ इस मामले की जांच के लिए एक विशेष अदालत का गठन करेगी। यह एक सामान्य मामला नहीं है। पूरी दुनिया इस अदालत को देख रही होगी।

अमेरिका पर निशाना साधा
रूहानी ने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा कि इस दुखद घटना के किसी एक को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। ऐसा नहीं हो सकता कि जिस व्यक्ति ने बटन दबाया उसी की गलती हो। इसमें वे लोग भी जिम्मेदार हैं, जिन्होंने भयावह माहौल बनाया। ईरानी सशस्त्र बलों ने अपनी गलती स्वीकार कर एक हिम्मत का काम किया है। उन्होंने कहा कि हम लोगों को आश्वसत करना चाहिए कि यह फिर से नहीं होगा। बता दें कि अमेरिकी हमले में ईरानी शीर्ष कमांडर के मारे जाने के बाद दोनों देशों में तनाव चरम पर है।  

क्या था मामला ?
बता दें कि बीते बुधवार को यूक्रेन का बोइंग 737 विमान तेहरान से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें 176 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में अधिकतर लोग ईरान और कनाडा के नागरिक थे। हादसे के बाद विमान को मिसाइल से मार गिराए जाने की आशंका लगाई जा रही थी। दुर्घटना के बाद तक तीन दिन तक ईरान सशस्त्र बालों द्वारा गिराए जाने से इनकार करता रहा। लेकिन अपने खिलाफ सबूत इकट्ठे होते देख ईरान ने शनिवार को स्वीकार किया कि ईरानी सुरक्षा बलों ने विमान को गलती मार गिराया। 

अमेरिका नहीं देश में हमारे दुश्मन 
यूक्रेन के विमान गिराने की बात स्वीकारने के बाद देश में लगातार तीसरे दिन विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी खुले तौर पर शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ नाराजगी जता रहे हैं। प्रदर्शनकारी ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनेई के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। तेहरान में एक विश्वविद्यालय के बाहर बड़ी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों ने ‘वो हमसे झूठ बोल रहे हैं कि अमेरिका हमारा दुश्मन है, जबकि हमारा दुश्मन तो यहीं है’,और ‘हमारा असली दुश्मन अमेरिका नहीं, बल्कि देश के अंदर ही है’ आदि  नारे लगाए। 

यह भी पढ़ें- यूक्रेन विमान हादसा: साथ आए पांच देश बोले- ईरान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें