ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशगर्लफ्रेंड की मां से हो गया युवक का अफेयर, फिर दोनों ने लिया यह निर्णय

गर्लफ्रेंड की मां से हो गया युवक का अफेयर, फिर दोनों ने लिया यह निर्णय

गर्लफ्रेंड होते हुए भी बाहरी अफेयर कई बार निजी जीवन में कलह के कारण बन जाते हैं और पुरुष पकड़ा जाता है। एक बड़ी ही अजीब घटना देखने को मिली जब एक लड़की ने खुलासा किया कि उसकी मां उस लड़के से शादी करने जा...

गर्लफ्रेंड की मां से हो गया युवक का अफेयर, फिर दोनों ने लिया यह निर्णय
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 22 Sep 2021 07:27 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

गर्लफ्रेंड होते हुए भी बाहरी अफेयर कई बार निजी जीवन में कलह के कारण बन जाते हैं और पुरुष पकड़ा जाता है। एक बड़ी ही अजीब घटना देखने को मिली जब एक लड़की ने खुलासा किया कि उसकी मां उस लड़के से शादी करने जा रही है जो उसका बॉयफ्रेंड था। हालांकि अब वह लड़की उस बॉयफ्रेंड से अलग हो चुकी है। लड़की ने बताया कि कैसे उसकी मां उसके पुराने बॉयफ्रेंड के करीब आई और कब अफेयर चल गया पता ही नहीं चला। इसके बाद अब दोनों ने निर्णय लिया है कि वे जल्द ही शादी करेंगे।

दरअसल, इस मामले की पूरी कहानी को लड़की ने सोशल मीडिया स्पेस पर लोगों को बताया है। 'द सन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की का नाम मैरिसा है। लड़की का एक बॉयफ्रेंड था। हालांकि कुछ समय पहले उसका ब्रेकअप हो चुका था लेकिन अचनाक उसने देखा कि उसकी मां का उससे अफेयर चल रहा है। इसके बाद तो वह हैरान रह गई। वह यह जानने के लिए उत्सुक हो उठी कि अब आगे इन दोनों का क्या कदम होगा।

लड़की को यह तो पता था कि दोनों मिलते रहते हैं लेकिन उसे पता नहीं था कि उसकी मां और वह लड़का किस हद तक दोनों एक दूसरे के करीब आ चुके हैं। फिर एक दिन अचानक लड़की की मां ने उस लड़के से शादी का ऐलान कर दिया। जब लड़की को मां के इस निर्णय के बारे में पता चला तो वह सोच नहीं पाई कि उसकी मां ने इतना बड़ा कदम कैसे उठा लिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की की मां जिस लड़के से शादी करने वाली है वह लड़की का क्लासमेट था और फिर दोनों रिलेशनशिप में भी थे। दोंनों का रिश्ता कुछ सालों तक चला था फिर दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद लड़की की मां उस लड़के को अपने घर बुलातीं और मिलती-जुलती रहती थीं। लड़की ने कई बार मां को इस बात के लिए रोका भी था, लेकिन मां नहीं मानी।

फिलहाल अब दोनों शादी करने वाले हैं। हालांकि रिपोर्ट में लड़की के पिता के बारे में कोई जिक्र नहीं किया गया है, यह भी नहीं बताया गया कि क्या लड़की की मां अपने पहले पति से तलाक ले चुकी है। लेकिन लड़की अब अपनी मां से जरूर अलग रहती है। लड़की की इस कहानी को सुनकर लोग सोच में पड़ गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें