ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशलंदन में चाकूबाजी, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया

लंदन में चाकूबाजी, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया

लंदन के स्ट्रीथम में एक शख्स ने लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा है कि स्ट्रीथम में सुरक्षा अधिकारियों ने एक शख्स को मार गिराया है। घटना को लेकर...

लंदन में चाकूबाजी, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया
लाइव हिन्दुस्तान टीम,लंदनSun, 02 Feb 2020 10:02 PM
ऐप पर पढ़ें

लंदन के स्ट्रीथम में एक शख्स ने लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा है कि स्ट्रीथम में सुरक्षा अधिकारियों ने एक शख्स को मार गिराया है। घटना को लेकर मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा था कि स्ट्रीथम में एक आदमी को हथियारबंद अधिकारियों ने गोली मार दी।

पुलिस ने कहा था कि ऐसा माना जा रहा है कि उस शख्स ने कई लोगों को चाकू भी मारी है। हालांकि पुलिस अभी भी घटना की जांच में जुटी हुई है कि इसमें कितने लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने ये तो कह दिया है कि हमला करने वाले शख्स को मार गिराया गया है लेकिन अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि इस हमले में कितने लोग घायल हुए हैं।

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले पिछले साल लंदन के एक पुल पर आतंकी हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है और कहा है कि ब्रिटेन में जन्मा हमलावर उसका लड़ाका था। हमलावर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के अपने पुरखों के क्षेत्र में एक मदरसे की आड़ में आतंकी प्रशिक्षण शिविर स्थापित करना चाहता था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें