ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशशख्स ने पूर्व गर्लफ्रेंड को पीटा, मुंह में टेप बांधकर सूटकेस में भर दिया, और फिर..

शख्स ने पूर्व गर्लफ्रेंड को पीटा, मुंह में टेप बांधकर सूटकेस में भर दिया, और फिर..

लोगों के बीच नोकझोंक के कई अजीब मामले सामने आते रहते हैं। कई बार ये बहस इतनी खतरनाक रूप ले लेती है कि वे एक दूसरे की जान लेने की कोशिश करने लगते हैं। एक खतरनाक मामला अमेरिका से सामने आया है जहां एक...

शख्स ने पूर्व गर्लफ्रेंड को पीटा, मुंह में टेप बांधकर सूटकेस में भर दिया, और फिर..
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 27 Sep 2021 08:00 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

लोगों के बीच नोकझोंक के कई अजीब मामले सामने आते रहते हैं। कई बार ये बहस इतनी खतरनाक रूप ले लेती है कि वे एक दूसरे की जान लेने की कोशिश करने लगते हैं। एक खतरनाक मामला अमेरिका से सामने आया है जहां एक शख्स अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड से बहस कर रहा था। यह बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि शख्स को गुस्सा आ गया। इसके बाद शख्स ने पहले महिला को जमकर पीटा, इसके बाद उसके मुंह पर टेप बांध दिया, हाथ-पैर भी बांध दिए और उसे सूटकेस में भरकर जंगल में फेंक दिया।

दरअसल, यह घटना अमेरिका के न्यूयॉर्क की है। 'द इंडिपेंडेंट' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस शख्स ने अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड की बेरहमी से पिटाई कर दी। फिर उसे बांधकर जिंदा सूटकेस में भरकर जंगल में फेंक दिया। लड़की ने सूटकेस में ही दम तोड़ दिया। रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना दो साल पहले की है और अब आरोपी शख्स को सजा सुनाई दी गई है, इसके बाद यह मामला फिर चर्चा में आ गया।

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी का नाम जेवियर है और उसकी गर्लफ्रेंड का नाम वैलेरी है। इन दोनों का झगड़ा तब शुरू हुआ जब दोनों का ब्रेकअप हो गया था। किसी बात को लेकर जेवियर और वैलेरी के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया। इस दौरान जेवियर ने वैलेरी के सिर पर मारना शुरू कर दिया।

जब उसने मारना शुरू किया तो पीटता ही गया। इसके बाद उसने उसके मुंह में टेप बांध दिया और हाथ-पैर को रस्सी से बांध दिया। इतना ही नहीं उसने लड़की को घर में रखे एक सूटकेस में भर दिया और दूर ले जाकर जंगल में फेंक दिया। लड़की जब अपने घर नहीं लौटी तो उसके घर वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, पुलिस ने जेवियर से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ था। 

बताया जा रहा था कि लड़की की बॉडी एक हफ्ते बाद जंगल से मिली थी। फिलहाल अब आरोपी को कोर्ट ने दोषी करार दिया और दो साल लंबे चले इस मुकदमे में आखिरकार फैसला आया। कोर्ट ने शख्स को 30 साल की कैद की सजा सुनाई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें