ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशमधु वल्ली ने जीता 2017  मिस इंडिया वर्ल्डवाइड  का खिताब

मधु वल्ली ने जीता 2017  मिस इंडिया वर्ल्डवाइड  का खिताब

भारतीय मूल की मधु वल्ली ने मिस इंडिया वर्लडवाइड  2017 का खिताब जीत लिया है। 20 वषीर्य हिप—हॉप कलाकार वर्जीनिया की जार्ज मैसन यूनिवर्सिटी में कानून की पढ़ाई कर रही हैं।  रविवार को...

मधु वल्ली ने जीता 2017  मिस इंडिया वर्ल्डवाइड  का खिताब
एजेंसी,वाशिंगटनTue, 10 Oct 2017 01:48 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय मूल की मधु वल्ली ने मिस इंडिया वर्लडवाइड  2017 का खिताब जीत लिया है। 20 वषीर्य हिप—हॉप कलाकार वर्जीनिया की जार्ज मैसन यूनिवर्सिटी में कानून की पढ़ाई कर रही हैं। 

रविवार को न्यूजर्सी में हुई इस सौंदर्य प्रतियोगिता में फ्रांस की स्टेफनी मैडवने दूसरे नंबर पर रहीं। प्रतियोगिता में 18 देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया, जिसमें गुयाना की संगीता बहादुर तीसरे नंबर पर रहीं।

खिताब जीतने के बाद मधु ने  कहा,  मैं बॉलीवुड और हॉलीवुड के बीच सेतु बनना चाहती हूं। उन्होंने कहा, मैं अपने दोनों देशों (भारत और अमेरिका से) से प्यार करती हूं और मैं हमेशा दोनों का नेतृत्व करने का तरीका खोजना चाहती थी। उनकी एक एल्बम एक दिन पहले ही जारी हुई थी। उन्होंने कहा कि वह एक रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट बनना चाहती हैं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें