खेल : लुका नेशंस कप के लिए क्रोएशिया की टीम में

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

क्रोएशिया के स्टार फुटबॉलर लुका मोदरिच ने कहा है कि उनका संन्यास का कोई इरादा नहीं है। 41 वर्षीय मोदरिच को आगामी नेशंस लीग में शामिल किया गया है। उनके 203वें अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में क्रोएशिया का सामना चेक गणराज्य, स्पेन और इंग्लैंड से होगा।

खेल : लुका नेशंस कप के लिए क्रोएशिया की टीम में

जाग्रेब। क्रोएशिया के स्टार फुटबॉलर लुका मोदरिच का अभी संन्यास का कोई इरादा नहीं है। इस 41 वर्षीय मिडफील्डर को कोच स्लावेन बिलिच ने आगामी नेशंस लीग के लिए टीम में शामिल किया है। क्रोएशिया 26 सितंबर को चेक गणराज्य के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। यह मोदरिच का 203वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा और वह सर्वाधिक मैच खेलने वाले दुनिया के तीसरे फुटबॉलर बन जाएंगे। उनसे अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच सिर्फ पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (233) और अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी (207)ने ही खेले हैं। मेसी ने पिछले सप्ताह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया था। बिलिच ने कहा, मुझे उन्हें मनाने की जरूरत नहीं पड़ी।

वह क्रोएशिया और राष्ट्रीय टीम को लेकर बेहद जुनूनी हैं। इसलिए यह दोनों के लिए फायदेमंद है। नेशंस लीग के ग्रुप ए में क्रोएशिया का सामना विश्व चैंपियन स्पेन और इंग्लैंड से भी होगा। ग्रुप चरण सितंबर से नवंबर तक चलेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़खेल : लुका नेशंस कप के लिए क्रोएशिया की टीम में