ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशलंदन आतंकी हमले के पीड़ितों को ब्रिटेन में गुरुद्वारों ने दी शरण

लंदन आतंकी हमले के पीड़ितों को ब्रिटेन में गुरुद्वारों ने दी शरण

लंदन में गुरुद्वारों ने शनिवार को आतंकी हमले के बाद फंसे लोगों को शरण देने के लिये अपने दरवाजे खोल दिए। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक गुरुद्वारों में पीड़ितों को शरण देने के साथ ही उन्हें खाना भी...

लंदन आतंकी हमले के पीड़ितों को ब्रिटेन में गुरुद्वारों ने दी शरण
     लंदन, एजेंसीSun, 04 Jun 2017 08:24 PM
ऐप पर पढ़ें

लंदन में गुरुद्वारों ने शनिवार को आतंकी हमले के बाद फंसे लोगों को शरण देने के लिये अपने दरवाजे खोल दिए। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक गुरुद्वारों में पीड़ितों को शरण देने के साथ ही उन्हें खाना भी दिया। हमले की खबर लगने के लगभग फौरन बाद सिखों ने ट्वीट किया कि उनके गुरुद्वारे इस घटना को झेलने और वहां फंसे लोगों के लिए खुले हैं।

मेट्रोकोयूके की खबर में कहा गया कि एकता का अविश्विसनीय प्रदर्शन करते हुए सिखों ने निकटवर्ती गुरुद्वारों के नक्शे पोस्ट किए जिनके दरवाजे पीड़ितों की मदद के लिए खुले थे। ग्लासगो गुरुद्वारा ने ट्वीट किया, आजरात प्रभावितों की मदद के लिए लंदन में हैशटैग सिख गुरद्वारों के दरवाजे मदद और समर्थन में खाने और ठहरने के लिए खुले हैं। हैशटैग लंदनब्रिज हैशटैग युनाइटेड। लंदन के दूसरे लोगों ने फेसबुक के एक नए फीचर का इस्तेमाल लंदन ब्रिज पर फंसे लोगों की मदद के लिए किया।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें