पेज 1 एंकर....मेसी ने रफ्तार घटाई पर मारक क्षमता बढ़ाई
अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी ने फीफा विश्व कप में मिरोस्लाव क्लोज के 16 गोलों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। मेसी की उम्र 39 हो रही है, लेकिन उन्होंने अपने खेलने के तरीके में बदलाव कर गोल के ज्यादा मौके बनाना सीखा है। उनकी गोल और असिस्ट दोनों ही महत्वपूर्ण हैं।

शोल्डर... अर्जेंटीना के करिश्माई खिलाड़ी लियोनेल के नाम रिकॉर्ड 16 विश्व कप गोल, जर्मन दिग्गज मिरास्लोव क्लोज की बराबरी की
उम्र सिर्फ नंबर है
नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। उम्र सिर्फ नंबर है... अगले हफ्ते 39 के होने जा रहे लियोनेल मेसी यह साबित कर रहे हैं। फीफा विश्व कप में उन्होंने मिरोस्लाव क्लोज के 16 विश्व कप गोलों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। मेसी की विलक्षण प्रतिभा ही है कि उम्र बढ़ी तो उन्होंने रफ्तार घटा दी ताकि खेल को अपने इर्द-गिर्द चलाकर गोल के ज्यादा मौके बना सकें।
गोल करने के तरीके में अंतर
आंकड़ों में देखेंगे तो अर्जेंटीना के जादूगर मेसी और जर्मन दिग्गज क्लोज एक पायदान पर खड़े हैं पर दोनों के यहां तक पहुंचने के रास्ते बिल्कुल जुदा हैं। क्लोज एक विशुद्ध स्ट्राइकर थे, जिनका काम मौके मिलने पर गेंद को जाल में पहुंचाना था। पर मेसी गोल करते भी हैं और गोल बनाते भी हैं। यही कारण है कि विश्व कप में उनके 16 गोल जितने महत्वपूर्ण हैं, उतनी ही अहम उनकी आठ असिस्ट (मदद) भी हैं।
खेल का तरीका बदलना
16 की उम्र में मेसी ‘राइट विंगर’ थे, तब उनकी ताकत बिजली जैसी रफ्तार, ड्रिबलिंग और लगातार स्प्रिंट मारना थी। लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ी, वह अपने खेल का तरीका बदलते गए। विश्लेषण मंच ‘स्टेट बाम्ब’ ने 2022 विश्व कप में मेसी के मैचों का अध्ययन किया। इनमें मेसी 80% समय मैदान पर चले जबकि 4%फीसदी समय ही स्प्रिंट लगाई। यानी वह अपनी ऊर्जा दौड़ने में नहीं बल्कि खेल को पढ़ने में लगा रहे हैं। यही कारण है कि वह इकलौते मिडफील्डर हैं जिन्होंने विश्व कप में 14 या इससे ज्यादा गोल किए हैं। क्लोज, रोनाल्डो, एमबापे सभी स्ट्राइकर हैं।
मेसी बनाम क्लोज
किसी स्ट्राइकर और मेसी के गोल करने के तरीके में अंतर ऐसे समझ सकते हैं कि क्लोज ने लगभग सभी गोल पेनाल्टी क्षेत्र के भीतर से मारे। उनके 16 गोल में सात हेडर से थे। वहीं, मेसी को सिर्फ चार गोल में पेनाल्टी क्षेत्र के भीतर गेंद मिली। आठ गोल उन्होंने ड्रिब्लिंग और लांग शॉट से दागे जबकि चार पेनाल्टी से आए। मेसी अब गेंद मिलने से पहले ही अगली दो-तीन चाल सोच चुके होते हैं। मिडफील्ड पर उनकी मौजूदगी से विरोधी ‘सेंटर बैक’ दुविधा में रहते हैं कि उनका पीछा करें या अपनी जगह छोड़ने का जोखिम न लें।
मेसी बनाम क्लोज
- क्लोज की पहचान पोजिशनिंग और हेडिंग थी, मेसी की पहचान लो-ड्राइव शॉट, ड्रिबल, पेनाल्टी और बॉक्स के बाहर से किए गए गोल हैं
- क्लोज ने 4 अलग-अलग विश्व कप में गोल किए, जबकि मेसी ने पांच विश्व कप में गोल दाग चुके हैं।
- क्लोज ने अपने 16 गोल 24 मैचों में किए, मेसी को इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 27 मैच लगे
मैच परिणाम
अर्जेंटीना - अल्जीरिया
3 0
रिकॉर्ड ये भी
- मेसी और रोनाल्डो ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने पांच विश्व कप में गोल किए हैं
- मेसी ने अल्जीरिया के खिलाफ 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेला, उनसे आगे सिर्फ रोनाल्डो और मुतावा
- उन्होंने करियर की 61वीं और अर्जेंटीना के लिए खेलते हुए 11वीं हैट्रिक लगाई
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


