ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशलीबिया में एक बिस्कुट फैक्ट्री पर हवाई हमला, विदेशी मजदूर सहित सात लोगों की मौत

लीबिया में एक बिस्कुट फैक्ट्री पर हवाई हमला, विदेशी मजदूर सहित सात लोगों की मौत

लीबिया में दक्षिणी त्रिपोली में एक बिस्कुट फैक्ट्री पर हुए हवाई हमले में सोमवार को कम से कम सात नागरिकों की मौत हो गयी तथा 30 घायल हो गए। मृतकों में अधिकतर विदेशी कामगार हैं। लीबिया के स्वास्थ्य...

लीबिया में एक बिस्कुट फैक्ट्री पर हवाई हमला, विदेशी मजदूर सहित सात लोगों की मौत
एएफपी, त्रिपोलीTue, 19 Nov 2019 12:36 AM
ऐप पर पढ़ें

लीबिया में दक्षिणी त्रिपोली में एक बिस्कुट फैक्ट्री पर हुए हवाई हमले में सोमवार को कम से कम सात नागरिकों की मौत हो गयी तथा 30 घायल हो गए। मृतकों में अधिकतर विदेशी कामगार हैं।

लीबिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अमीन अल-हाचेमी ने बताया कि वादी राबी में फैक्ट्री पर हमले में दो लीबियाई और बांग्लादेश, मिस्र तथा नाइजर के नागरिकों की मौत हो गयी। 

यह उपनगर फील्ड मार्शल खलीफा हफ्तार के बलों द्वारा त्रिपोली स्थित गवर्नमेंट ऑफ नेशनल अकॉर्ड (जीएनए) के वफादार लड़ाकों से राजधानी का नियंत्रण हासिल करने के लिए अप्रैल में शुरू किए अभियान का केंद्र रहा है। लीबिया में 2011 में तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के मारे जाने के बाद से ही अशांति है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें