रोम में लेबनान-इजरायल के बीच वार्ता फिर शुरू
- अमेरिकी मध्यस्थता वाले समझौते को लागू करने पर चर्चा बेरूत/रोम, एजेंसी। लेबनान और

- अमेरिकी मध्यस्थता वाले समझौते को लागू करने पर चर्चा बेरूत/रोम, एजेंसी। लेबनान और इजरायल ने मंगलवार को इटली की राजधानी रोम में फिर से वार्ता शुरू की। अमेरिका की मध्यस्थता में हो रही इस बातचीत का उद्देश्य दक्षिणी लेबनान से इजरायली सेना की वापसी और संघर्ष विराम संबंधी रूपरेखा समझौते को लागू करना है। हालांकि किसी त्वरित प्रगति की संभावना कम मानी जा रही है। मार्च में हिजबुल्ला और इजरायल के बीच युद्ध फिर भड़कने के बाद अमेरिका के नेतृत्व में कूटनीतिक प्रयास तेज हुए हैं। ईरान समर्थित हिजबुल्ला ने इन वार्ताओं पर आपत्ति जताई है और उसका कहना है कि केवल तेहरान का दबाव ही वॉशिंगटन को युद्ध खत्म करने और इजरायली सेना की वापसी के लिए मजबूर कर सकता है।
पिछले महीने वॉशिंगटन में हुई बैठक में एक प्रारंभिक समझौते पर सहमति बनी थी। इसमें लेबनान संघर्ष समाप्त करने, सशस्त्र संगठनों को निरस्त्र करने, दक्षिणी लेबनान में लेबनानी सेना की तैनाती और इजरायली बलों की चरणबद्ध वापसी का प्रस्ताव रखा गया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


