ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशमुंबई हमले के दोषी हेडली को जेल में पीटने की घटना से वकील का इनकार

मुंबई हमले के दोषी हेडली को जेल में पीटने की घटना से वकील का इनकार

मुंबई में हुए 2008 आंतकी हमले के दोषी और पाकिस्तानी-अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमन हेडली के वकील ने शिकागो जेल में उसके ऊपर हुए हमले की खबरों से इनकार किया है। वर्षों से हेडली का कानूनी मामला देख रहे...

मुंबई हमले के दोषी हेडली को जेल में पीटने की घटना से वकील का इनकार
एजेंसी ,वाशिंगटन।Tue, 24 Jul 2018 11:44 AM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई में हुए 2008 आंतकी हमले के दोषी और पाकिस्तानी-अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमन हेडली के वकील ने शिकागो जेल में उसके ऊपर हुए हमले की खबरों से इनकार किया है। वर्षों से हेडली का कानूनी मामला देख रहे वकील जोन थेइस ने कहा कि यह मेरे लिए एक न्यूज है।

शिकागो से फोन पर थेइस ने कहा- “मेरे पास हमले को लेकर कोई जानकारी नहीं है। मैं आपको उसकी जगह के बारे में नहीं बता सकता हं लेकिन मैं यह कह सकता हूं कि मेरे पास हमले को लेकर कोई जानकारी नहीं है।”

इससे पहले आई खबरों के मुताबिक हेडली पर 8 जुलाई को शिकागो के मेट्रोपोलिटन करेक्शनल सेंटर पर साथी कैदियों ने जानलेवा हमला किया था। इस हमले में हेडली की स्थिति काफी गंभीर हो गई है और वह अस्पताल में भर्ती है। मुंबई आतंकी हमले समेत कई अपराधों में दोषी करार दिए गए पाकिस्तानी अमेरिकी नागरिक डेविड हेडल की 35 साल कैद की सजा सुनाई गई है। अथॉरिटी ने अभी तक हेडली की जगह के बारे कोई जानकारी सार्जवनिक तौर पर साझा नहीं की है।  

ये भी पढ़ें: मुंबई हमले के साजिशकर्ता हेडली पर जेल में कैदियों का हमला, हालत गंभीर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें