डॉ. सत्यार्थी की पुस्तक का श्रीलंका में लोकार्पण

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची, विशेष संवाददाता। श्रीलंका के सबरगामुव विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड के प्राध्यापक डॉ. उपेंद्र कुमार सत्यार्थी की पुस्तक ‘दक्षिण एशिया के महान साहित्यकार मार्टिन विक्रमसिंह और प्रेमचंद’ का लोकार्पण किया गया। यह पुस्तक दोनों साहित्यकारों के ग्रामीण जीवन, सामाजिक यथार्थ और आर्थिक विषमता पर प्रकाश डालती है।

डॉ. सत्यार्थी की पुस्तक का श्रीलंका में लोकार्पण

रांची, विशेष संवाददाता। श्रीलंका के सबरगामुव विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) के हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. उपेंद्र कुमार सत्यार्थी की संपादित पुस्तक ‘दक्षिण एशिया के महान साहित्यकार मार्टिन विक्रमसिंह और प्रेमचंद’ का लोकार्पण किया गया। यह अवसर महान सिंहली साहित्यकार मार्टिन विक्रमसिंह की 50वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित संगोष्ठी के दौरान आया।

पुस्तक की विशेषताएँ

डॉ. उपेंद्र की पुस्तक हिंदी कथाकार मुंशी प्रेमचंद और मार्टिन विक्रमसिंह के साहित्य का तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत करती है, जिसमें ग्रामीण जीवन, सामाजिक यथार्थ और आर्थिक विषमता जैसे विषयों पर प्रकाश डाला गया है। सबरगामुव विवि के डीन प्रो. रोहन अबेविक्रमा व अन्य विद्वानों ने इसे भारत-श्रीलंका के साहित्यिक और सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ करने वाला महत्वपूर्ण अकादमिक प्रयास बताया।

-------------------------

रांची, विशेष संवाददाता। आधुनिक सिंहली साहित्य के प्रमुख साहित्यकार मार्टिन विक्रमसिंह की 50वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रीलंका के सबरगामुव विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे), के हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ उपेंद्र कुमार सत्यार्थी की संपादित पुस्तक- दक्षिण एशिया के महान साहित्यकार मार्टिन विक्रमसिंह और प्रेमचंद, का लोकार्पण किया गया। संगोष्ठी में भारत, श्रीलंका सहित विभिन्न देशों के विद्वान, लेखक, शिक्षक और शोधार्थी शामिल हुए।

पुस्तक का उद्देश्य

पुस्तक में हिंदी के कथाकार प्रेमचंद और सिंहली साहित्यकार मार्टिन विक्रमसिंह के साहित्य का तुलनात्मक और आलोचनात्मक अध्ययन प्रस्तुत किया गया है। दोनों रचनाकारों के साहित्य में ग्रामीण जीवन, सामाजिक यथार्थ, आर्थिक विषमता, सामाजिक परिवर्तन, मानवीय संबंधों और सामान्य जनजीवन के विविध पक्षों को प्रमुखता मिली है। पुस्तक के माध्यम से भारत और श्रीलंका की साहित्यिक परंपराओं के बीच संवाद स्थापित करने का प्रयास किया गया है।

सबरगामुव विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान संकाय एवं भाषा विभाग के डीन प्रो रोहन अबेविक्रमा ने पुस्तक को भारत-श्रीलंका के साहित्यिक और सांस्कृतिक संबंधों को समझने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। केलनिया विश्वविद्यालय के प्रो लक्ष्मण सेनेविरत्न ने इसे तुलनात्मक साहित्य अध्ययन की सार्थक पहल कहा।

अकादमिक संवाद

सबरगामुव विश्वविद्यालय के प्रो संगीत रत्नायक ने पुस्तक के लोकार्पण को विश्वविद्यालय के लिए गौरव का अवसर बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के अकादमिक प्रयास दोनों देशों के अध्यापकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों के बीच संवाद को आगे बढ़ाते हैं। डॉ उपेंद्र कुमार सत्यार्थी ने कहा कि पुस्तक का उद्देश्य सिर्फ दोनों साहित्यकारों की तुलना करना नहीं, बल्कि भारत और श्रीलंका के साहित्यिक संबंधों को नए अकादमिक परिप्रेक्ष्य में देखना है। भारत से संगोष्ठी में शामिल प्रो जयंत कर शर्मा और अध्यक्ष प्रो सुधीर सोनी ने भी पुस्तक के प्रकाशन पर बधाई दी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦डॉ उपेंद्र कुमार सत्यार्थी की पुस्तक का नाम क्या है?−
डॉ उपेंद्र कुमार सत्यार्थी की पुस्तक का नाम ‘दक्षिण एशिया के महान साहित्यकार मार्टिन विक्रमसिंह और प्रेमचंद’ है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़डॉ. सत्यार्थी की पुस्तक का श्रीलंका में लोकार्पण